एक्सप्लोरर

England vs Australia: पहले वनडे में मैक्सवेल-हेजलवुड चमके, सैम बिलिंग्स की शतकीय पारी बेकार, इंग्लैंड 19 रनों से हारा

इंग्लैंड के 29 वर्षीय बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने वनडे करियर का पहला शतक लगाया लेकिन वह टीम को हार से नहीं बचा सके.सातवें नंबर पर उतरे ग्लेन मैक्सवेल में मुश्किल वक्त पर 59 गेंदों पर 77 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

इयॉन मोर्गन की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 19 रन से हार का सामना करना पड़ा है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम ने 9 विकेट पर 294 रनों का विशाल स्कोर बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम 9 विकेट खोकर सिर्फ 275 रन ही बना पाई. तीन विकेट झटकने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड मैन ऑफ द मैच चुने गए. वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज सैम बिलिंग्स का पहला वनडे शतक बेकार गया. नाबाद 118 रनों की पारी खेलने वाले सैम टीम को जीत नहीं दिला पाए.
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम को जोफ्रा आर्चर ने अच्छी शुरुआत दिलाई. आर्चर ने सिर्फ 6 रन पर डेविड वार्नर को क्लीन बोल्ड किया. इसके बाद कप्तान आरोन फिंच 16 रन से स्कोर पर विकेट गंवा बैठे. स्टीव स्मिथ के टीम नहीं होने का असर ऑस्ट्रेलियाई मध्यक्रम पर दिखा. तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिश ने तेज 43 रन की पारी खेल टीम को संभाला. हालांकि वह मार्क वुड की गेंद पर जोस बटलर को कैच दे बैठे.
इसके बाद उतरे ऑस्ट्रेलियाई सनसनी मार्नस लाबुशेन (21) क्रीज पर टिकने के बावजूद अपना विकेट आदिल रशीद दे बैठे. विकेटकीपर अलेक्स कैरी (10 रन) भी कुछ खास नहीं कर पाए और रशीद की गेंद को हवा में उड़ाने के चक्कर में  सैम बिलिंग्स को कैच दे बैठे. सिर्फ 123 रन पर आधी टीम आउट हो जाने के बाद मिचेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल ने पारी को संभाला.  मार्श ने 100 गेंद पर 73 जबकि मैक्सवेल ने 59 गेंद पर 77 रन बनाए.
दोनों बल्लेबाजों के बीच 126 रनों की साझेदारी हुई जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया 294 के स्कोर पर पहुंचने पर सफल रहा. इंग्लैंड के लिए आर्चर और मार्क वुड ने तीन-तीन विकेट हासिल किए जबकि आदिल रशिद को दो विकेट मिला.
लंबे समय बाद वनडे क्रिकेट में एक साथ बॉलिंग कर रहे स्टॉर्क-हेजलवुड की जोड़ी ने लक्ष्य का पीछा करने इंग्लैंड की टीम को परेशानी में डाला. हेजलवुड ने मैच के दूसरे ओवर में जेसन रॉय (7) और जो रूट (1) को आउट कर टीम को बैकफुट धकेल दिया. कप्तान इयॉन मोर्गन ने तेजी से 23 रन बनाए लेकिन वह एडम जम्पा को अपना विकेट दे बैठे. उनके आउट होने के बाद टी-20 सीरीज के हीरो जोस बटलर उतरे लेकिन सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने.
शुरुआत में धीमे पारी खेलने वाले ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने सैम बिलिंग्स के साथ पारी संभाला. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 113 रन जोड़े. बेयरस्टो ने 107 गेंद पर 84 रन बना तो बिलिंग्स ने 110 रन पर 118 रन की पारी खेली. इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 275 रन ही बना पाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से हेजलवुड ने 26 रन देकर तीन विकेट जबकि लेग स्पिनर एडम जम्पा ने 55 रन देकर चार विकेट झटके. सीरीज का दूसरा मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 5 Live: तुलसीमति और मानसी की जोड़ी ने जीता गोल्ड, भारत के कुल पदकों की संख्या हुई 106
LIVE: तुलसीमति और मानसी की जोड़ी ने जीता गोल्ड, भारत के कुल पदकों की संख्या हुई 106
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
पैरा एशियन गेम्स: मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीता दूसरा गोल्ड
पैरा एशियन गेम्स: मोना अग्रवाल ने रचा इतिहास, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर जीता दूसरा गोल्ड
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget