एक्सप्लोरर

2011 वर्ल्ड कप के 'हीरो' रहे युवराज को संन्यास से वापसी पर अभी तक नहीं मिला है BCCI का जवाब

युवराज ने पिछले साल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन उन्होंने संन्यास से वापसी के लिए BCCI को पत्र लिखा है. वह बीसीसीआई के जवाब का इंतजार कर रहे हैं.

नई दिल्ली: युवराज सिंह और पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) को अभी तक हरफनमौला खिलाड़ी की वापसी के संबंध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से जवाब नहीं मिला है. पीसीए के सचिव पुनीत बाली ने शुक्रवार को यह बात कही.

युवराज ने पिछले साल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन उन्होंने संन्यास से वापसी के लिए BCCI को पत्र लिखा था. बाली ने ही उनसे वापसी की अपील की थी जिस पर युवराज ने गौर करते हुए हामी भर दी थी. युवराज ने मंजूरी लेने के लिए बीसीसीआई को पत्र लिखा, लेकिन अभी तक उन्हें कोई जवाब नहीं मिला है.

बाली ने शुक्रवार को आईएएनएस से कहा, "अभी तक मंजूरी नहीं मिली है. पीसीए ने उनकी वापसी को कबूल कर लिया है, लेकिन हमें बीसीसीआई के जवाब का इंतजार है."

बाली ने युवराज से पंजाब के युवाओं को मेंटॉर करने के लिए वापसी की अपील की थी. अगर उन्हें मंजूरी मिल जाती है तो वह पंजाब के लिए संभवत: सिर्फ टी-20 खेल सकते हैं. वह कुछ समय से मोहाली के पीसीए स्टेडियम में युवाओं के साथ अभ्यास भी कर रहे हैं. उनके संन्यास की वापसी की खबर से भारतीय क्रिकेट फैन्स काफी खुश हैं.

संन्यास से वापसी पर युवराज के पिता योगराज सिंह ने कहा, ‘‘वह 20 साल के प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के बाद पिछले साल रिटायर हुआ और यह उसका निजी फैसला था जिसमें मैंने हस्तक्षेप नहीं किया. लेकिन तब भी मुझे लगा कि उसे संन्यास नहीं लेना चाहिए था. ’’ उन्होंने कहा,‘‘ वह हमेशा देता ही आया है. ऐसे समय में भी चिलचिलाती धूप में वह शुभमन, प्रभ और अभिषेक को रोज पांच घंटे ट्रेनिंग करा रहा है.’’

बता दें कि 38 वर्षीय युवराज ने टीम इंडिया लिए 40 टेस्‍ट, 304 वनडे और 58 टी-20 मुकाबले खेले हैं. वह 2007 में टी-20 वर्ल्‍डकप और 2011 में वनडे वर्ल्‍डकप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

IPL 2020: कोरोना को मात देकर ट्रेनिंग शुरू करेगा CSK का ये खिलाड़ी, इस तरह गुजारा क्वारंटाइन का वक्त, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं अर्नव पापरकर? 36 साल बाद विंबलडन जूनियर सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा कोई भारतीय खिलाड़ी
कौन हैं अर्नव पापरकर? 36 साल बाद विंबलडन जूनियर सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा कोई भारतीय खिलाड़ी
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Arthur Fery Record: विंबलडन में सनसनी, वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन के उपविजेता को हराकर किया बाहर
विंबलडन में सनसनी, वाइल्ड कार्ड खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन के उपविजेता को हराकर किया बाहर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget