एक्सप्लोरर

एक महीने से कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं धोनी, IPL के बाद कर सकते हैं भविष्य पर फैसला

रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले एक महीने से धोनी लगातार कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं. अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए वो जमकर पसीना बहा रहे हैं. इस बात की पूरी संभावना है कि धोनी एक बार फिर आईपीएल में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का नेतृत्‍व करेंगे.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाद अपने भविष्य के बारे में फैसला कर सकते हैं. आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के हारने के बाद से धोनी ने क्रिकेट से ब्रेक ले रखा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले एक महीने से धोनी लगातार कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं. अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए वो जमकर पसीना बहा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक आईपीएल के बाद ही वो अपने भविष्य के बारे में कोई भी फैसला करेंगे. हालांकि, कुछ दिनों पहले रांची में झारखंड की अंडर-23 टीम के साथ धोनी को ट्रेनिंग करते देखा गया था, जिससे उनकी संभावित वापसी पर अटकलों का एक नया दौर शुरू हुआ था.

भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़े नामों में से एक, धोनी ने भारत को दो विश्व कप खिताब दिलाए हैं. इसमें 2007 में दक्षिण अफ्रीका में टी 20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप शामिल है. इस दिग्गज ने 17,000 से अधिक रन बनाते हुए भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.

वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने वेस्‍टइंडीज का दौरा किया था. उन मैंचों में भी धोनी नहीं खेले थे. इसके अलावा जब दक्षिण अफ्रीका का मैच भारत के साथ था तब भी वे टीम में नहीं थे. हाल ही में बांग्‍लादेश के साथ हुए मैच में भी धोनी नहीं खेले थे. जल्द ही वेस्‍टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर आने वाली है. इस दौरान टी-20 और वन-डे मैच होगा. इस टीम में भी महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल नहीं हैं.

हालांकि इस बात की पूरी संभावना है कि धोनी एक बार फिर आईपीएल में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का नेतृत्‍व करेंगे. आपको बता दें कि 2020 के अक्‍टूबर में टी-20 विश्‍व कप होगा. धोनी के फैन्स को उम्मीद है कि वह टी-20 विश्व कप जरूर खेलेंगे.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गौतम गंभीर स्टैंड, गंभीर ने खुद किया उद्घाटन

IND vs WI: भारत के खिलाफ वनडे में नहीं खेलेंगे क्रिस गेल, कहा- 2020 की योजनाओं पर ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 4 Live: सुवर्णा राज ने जीता GOLD, भारत चौथे स्थान पर पहुंचा
Live: सुवर्णा राज ने जीता GOLD, भारत चौथे स्थान पर पहुंचा
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget