एक्सप्लोरर

LIVE RCBvsMI: कप्तान रोहित शर्मा की आतिशी पारी से RCB पर मुंबई की जीत

LIVE RCBvsMI, MATCH 38, MUMBAI

MI की पारी:

नई दिल्ली/मुंबई: कप्तान रोहित शर्मा और गेंदबाज़ों की मदद से आईपीएल 2017 के प्लेऑफ्स में पहुंचने वाली मुंबई इंडियंस पहली टीम बनी. मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में मुंबई ने रोहित के अर्धशतक की मदद से 163 रनों के लक्ष्य को हासिल कर आरसीबी को टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम भी बना दिया. मुंबई ने आज 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की. आरसीबी ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया और एक बार फिर टीम के कई बड़े नाम रन बनाने में नाकामयाब रहे. एबी डीविलियर्स और पवन नेगी की अहम पारियों से बैंगलोर ने 162 रन बनाए. जिसके जवाब में बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई की टीम ने कप्तान रोहित शर्मा, जोस बटलर और नितिश राणा की अहम पारियों की मदद से ये मैच अपने नाम किया. कप्तान रोहित ने 37 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के के साथ 56 रन बनाए. 163 रनों की पीछा करने उतरी मुंबई की टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और उसने पार्थिव पटेल(0 रन) को पारी की पहली गेंद पर ही खो दिया. अनिकेत चौधरी ने पार्थिव को वापस पवेलियन भेजा. इसके बाद बटलर और नितिश ने टीम के स्कोर को सहारा देते हुए 7.3 ओवर में 61 रनों तक पहुंचाया. जिसके बाद पवन नेगी ने गेंदबाज़ी में भी अपने हाथ आजमाते हुए पहले जोस बटलर(33 रन) और फिर नितिश राणा(27 रन) को वापसी का रास्ता दिखाया. 70 के स्कोर पर 3 विकेट गिरने के बाद रोहित और पोलार्ड की भरोसेमंद जोड़ी आई. लेकिन 98 के स्कोर पर पोलार्ड(17 रन), चहल की गेंद पर आउट हो गए. लगातार अंतराल में गिर रहे विकेटों से मुंबई की टीम की चिंताएं बढ़ ही रही थी तभी क्रुनाल पांड्या 2 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौट गए और उसके बाद कर्ण शर्मा भी 9 रन बनाकर चलते बने. लेकिन एक छोर पर कप्तान रोहित शर्मा ने खूंटा गाढ़े रखा और टीम को अंतिम ओवर की 5वीं गेंद पर जीत दिलाकर ही दम लिया. अंत में रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या के साथ अहम 35 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई. आरसीबी के लिए पवन नेगी ने गेंद से भी अच्छे हाथ दिखाए और 2 विकेट हासिल किए. नेगी के अलावा चहल, वाटसन और अनिकेत को भी 1-1 विकेट मिला. कप्तान की आतिशी पारी से पर जीत के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी MI # अंतिम ओवर में मुंबई को जीत के लिए 7 रनों की ज़रूरत. # कप्तान रोहित शर्मा ने 19वें ओवर में पूरा किया अर्धशतक. # 101 के स्कोर पर मुुंबई ने गंवाया क्रुनाल पांड्या का विकेट. # मुंबई टीम के 100 रन हुए पूरे. WICKET: 90 के स्कोर पर मुंबई ने गंवाया केरोन पोलार्ड का विकेट. WICKET: की शानदार कैच से 27 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे # 70/3. (8 ओवर) MI: 62/2. # पवन नेगी के शानदार ओवर के साथ खत्म हुए 8 ओवर. WICKET: ने दिलाई को दूसरी सफलता, 33 रन बनाकर हुए आउट. 61/2. # पावरप्ले के आखिरी ओवर में मुंबई की टीम ने पूरे किए 50 रन. (5 ओवर) MI: 47/1. # पहले 5 ओवर में मुंबई टीम की अच्छी शुरूआत. (3 ओवर) MI: 32/1. # शुरूआत झटके के बाद मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज़ नितिश राणा और बटलर ने खेले कुछ अच्छे शॉट. (1 ओवर) MI: 6/1. WICKET: ने पहली गेंद पर किया को आउट. 0/1.

# मैदान पर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी. ----------------------------

RCB की पारी:

एक बार फिर शुरूआत में लगातार विकेट गिरने के बाद डीविलियर्स की पारी और पवन नेगी के साहस से बैंगलोर ने मुंबई के सामने 162 रन बनाए. मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी आरसीबी की टीम को चौथे ओवर में मंदीप सिंह(17 रन) के रूप में पहला झटका लगा. मंदीप के बाद कप्तान विराट कोहली भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 20 रन बनाकर मैक्कलेनेघन की गेंद पर आउट हो गए. दोनों ओपनर्स के वापस लौटने के बाद एबी डीविलियर्स और ट्रेविस हेड ने टीम को थोड़ा सहारा दिया और टीम का स्कोर 10.3 ओवर में 85 रनों तक पहुंचाया लेकिन इसके बाद हेड, क्रुनाल पांड्या की गेंद पर 12 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए. तेज़ रफ्तार में टीम को बड़ा स्कोर देने की कोशिश कर रहे एबी डीविलियर्स भी थोड़ी ही देर बार 43 रनों की अहम पारी खेल आउट हो गए. एबी डीविलियर्स ने अपनी 43 रनों की पारी में 27 गेंदों का सामना किया जिसमें उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के भी लगाए. इसके बाद शेन वाटसन भी एक बार फिर नाकाम नज़र आए और वो महज़ 3 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने. 108 रन के स्कोर पर आधी टीम के पवेलियन लौटने के बाद केदार जाधव के साथ मिलकर पवन नेगी अहम 50 रनों की साझेदारी कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. आरसीबी की टीम ने पारी के अंतिम ओवर में लगातार 3 गेंदों पर 3 विकेट भी गंवाए. मुंबई के लिए मिचेल मैक्कलनेघन एक बार फिर सबसे सफल गेंदबाज़ रहे. उन्होंने 4 ओवरों में 34 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा क्रुनाल पांड्या को 2, जबकि बुमराह और कर्ण शर्मा को एक-एक विकेट मिला. और अंतिम ओवरों में की मदद से ने बनाए 162 रन. WICKET: अंतिम ओवर में मिचेल मैक्कलेनेघन ने झटका अच्छी बल्लेबाज़ी कर रहे पवन नेगी का विकेट. #RCB 162/6. (17 ओवर) RCB: 132/5. # पिछले 3 ओवरों में आरसीबी ने बटौरे महज़ 24 रन. (14 ओवर) RCB: 108/5. WICKET: क्रुणाल पांड्या ने एबी डिविलियर्स को किया आउट. # डिविलियर्स ने 27 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली. # पांड्या के इस कामयाब ओवर में बने 10 रन. # 14वां ओवर जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं. WICKET: वॉटसन को बुमराह ने किया बोल्ड. # वॉटसन ने बनाए 3 रन. (12 ओवर) RCB: 96/3. # क्रुणाल पांड्या एक बार फिर आए गेंदबाजी के लिए. WICKET: टीएम हेड को क्रुणाल ने भेजा पवेलियन. # हेड ने बनाए 15 गेंद पर 12 रन. # 12वें ओवर में कर्ण शर्मा कर रहे हैं गेंदबाजी. # कर्ण ने इस ओवर में दिए 9 रन. (10 ओवर) RCB: 80/2. # क्रुणाल पांड्या आए गेंदबाजी के लिए. # पांड्या ने किया महंगा ओवर, दिए 13 रन. #10वां ओवर करेंगे कर्ण शर्मा. # शर्मा ने इस ओवर में दिए सिर्फ 4 रन. (8 ओवर) RCB: 63/2. # क्रुणाल पांड्या ने सातवें ओवर में की बेहतरीन गेंदबाजी. # पांड्या के ओवर में बने सिर्फ 4 रन. # लसिथ मलिंगा आए गेंदबाजी के लिए. # आठवें ओवर में मलिंगा ने दिए 7 रन. (6 ओवर) RCB: 52/2. # पांचवें ओवर में बुमराह ने दिए 9 रन. # मैक्लैनेघन आए गेंदबाजी के लिए. WICKET: मैक्लैनेघन ने पहली ही गेंद पर विराट कोहली को किया आउट. # कोहली ने 14 गेंदों पर बनाए 20 रन. # मैक्लैनेघन ने इस कामयाब ओवर में दिए 12 रन. (4 ओवर) RCB: 31/1. # तीसरा ओवर करने के लिए हार्दिक पांड्या को थमाई गई गेंद. # पांड्या ने इस ओवर में दिए सिर्फ 5 रन. # चौथा ओवर कर्ण शर्मा करेंगे. WICKET: कर्ण ने मंदीप सिंह को किया आउट. # संदीप ने बनाए 13 गेंदों पर 17 रन. (2 ओवर) RCB: 16/0. # दूसरे ओवर में कप्तान ने मलिंगा को थमाई गेंद. # मलिंगा ने इस ओवर में दिए सिर्फ 6 रन. (1 ओवर) RCB: 10/0. # दोनों टीमों के खिलाड़ी आए मैदान पर. # मैक्लैनेघन ने किया पहला ओवर, दिए 10 रन.

टीमें

MI XI: रोहित शर्मा, पार्थिव पटेल, जोस बटलर, नीतिश राणा, केरॉन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या मिचेल मैक्लेग्घन, लसिथ मलिंग, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा.

RCB XI: विराट कोहली, टीएम हेड, एबी डिविलियर्स, केदार जाधव, शेन वॉटसन, अनिकेत चौधरी, मंदीप सिंह, पवन नेगी, ऐडम मिल्न, श्रीकांत अरविंद, यजुवेंद्र चहल

TOSS:  ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला. ************************

मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीज़न के 38वें मैच में सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.

मुंबई की टीम इस सीज़न में शुरू से ही शानदार फॉर्म में है. वहीं बैंगलोर की टीम खराब दौर से गुजर रही है और प्ले ऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है.

बैंगलोर की टीम आठ टीमों की अंकतालिका में सातवें स्थान पर है, वहीं मुंबई की टीम दूसरे स्थान पर है.

बैंगलोर ने अपनी टीम में तीन बदलाव किया है. सैमुएल बद्री, सचिन बेबी, और स्टुअर्ट बिन्नी की जगह शेन वॉटसन, मनदीप सिंह, और अनिकेत चौधरी को अंतिम एकादश में चुना है. मुंबई ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है. चोटिल हरभजन सिंह के स्थान पर कर्ण शर्मा को टीम में जगह मिली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget