एक्सप्लोरर

INDvENG: बुमराह-नेहरा की बेहतरीन गेंदबाज़ी से टीम इंडिया ने 5 रनों से जीता मैच

LIVE | INDvENG | 2nd T20 | NAGPUR


नई दिल्ली/कानपुर: भारत ने विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में रविवार को हुए दूसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में पांच रन से हरा दिया. भारत से मिले 145 रनों के औसत लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 139 रन ही बना पाई. भारत की जीत के नायक आखिरी ओवर लेकर आए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे. उन्होंने इस ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए जरूरी आठ रन नहीं बनाने दिए और भारत को जीत दिलाई. इंग्लैंड ठीकठाक शुरुआत करता लग रहा था कि आशीष नेहरा ने लगातार दो गेंदों पर दोनों सलामी बल्लेबाजों सैम बिलिंग्स (12) और जेसन रॉय (10) को पवेलियन की राह दिखा दी. हालांकि इसके बाद जोए रूट (38) ने कप्तान इयान मोर्गन (17) के साथ 43 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाल लिया. हालांकि दोनों बल्लेबाज रनों की गति ज्यादा तेज नहीं रख पाए. यह साझेदारी भारत के लिए खतरनाक होती लग रही थी, तभी अमित मिश्रा ने मोर्गन को हार्दिक पांड्या के हाथों कैच करा भारत को अपेक्षित वापसी दिलाई. इसी ओवर में अमित, बेन स्टोक्स का विकेट भी चटकाने में सफल रहे थे. लेकिन उनका पैर क्रीज से बाहर निकल गया था और नो बॉल करार दिया गया. स्टोक्स को पहली ही गेंद पर मिला यह जीवनदान भारत के लिए भारी पड़ा. स्टोक्स ने 27 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाए और रूट के साथ 52 रनों की अहम साझेदारी की. इंग्लैंड को आखिरी के दो ओवरों में 24 रन चाहिए थे, लेकिन नेहरा ने 19वें ओवर में 16 रन दे दिए. आखिरी ओवर हमेशा की तरह बुमराह लेकर आए और पहली ही गेंद पर उन्होंने रूट का विकेट चटका दिया. अगली दो गेंदों में एक रन देने के बाद बुमराह ने चौथी गेंद पर जोस बटलर (15) को भी पवेलियन की राह दिखा दी. अब इंग्लैंड को आखिरी के दो गेंदों में सात रन चाहिए थे. पांचवीं गेंद पर क्रिस जॉडर्न ने बाई से एक रन लिया. आखिरी गेंद पर इंग्लैंड के सामने जीत के लिए छह रनों का लक्ष्य था और स्ट्राइक ले रहे थे मोइन अली. बुमराह की ऑफ स्टंप से बाहर रही गेंद को मोइन छू भी नहीं पाए और गेंद धौनी के सुरक्षित हाथों में समा गई. भारत के लिए बुमराह ने चार ओवरों में 20 रन देकर दो विकेट चटकाए. आशीष नेहरा को तीन विकेट मिला. इससे पहले, भारत ने लोकेश राहुल (71), मनीष पांडे (30) और कप्तान विराट कोहली (21) की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट गंवाकर 144 रन बनाए थे. सुरेश रैना (7), युवराज सिंह (4) और महेंद्र सिंह धौनी (5) एक बार फिर नहीं चले. तीनों ही बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते नजर आए. भारतीय टीम ने क्रिस जॉर्डन द्वारा लाए आखिरी ओवर में तीन विकेट गंवाए. इसमें दो विकेट रन आउट होकर गिरे. इंग्लैंड के लिए जार्डन ने तीन विकेट लिए. उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में 22 रन खर्च किए. इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली.

SCORECARD


पढ़ें मैच का LIVE अपडेट दिलचस्प रिकॉर्ड्स और फैक्ट्स के साथ:

ENG की पारी:

20 ओवर:

और की शानदार गेंदबाज़ी से ने 5 रनों से जीता दूसरा मैच.

बेहतरीन मैच, बेहतरीन बुमराह, बेहतरीन नेहरा की शानदार गेंदबाज़ी.

# ओवर की दूसरी गेंद पर आया 1 रन.

# 20वें ओवर की पहली गेंद पर टीम इंडिया को मिली बड़ी सफलता, जो रूट बुमराह की गेंद पर हुए lbw आउट.

# आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए 8 रनों की ज़रूरत. 19वां ओवर: # 19वें ओवर में छक्के के साथ आए 16 रन. 18वां ओवर: # जसप्रीत बुमराह की बेहतरीन गेंदबाज़ी, पारी के 18वें ओवर में दिए महज़ 3 रन. #ENG 121/4. 17वां ओवर: # आशीष नेहरा की बेहतरीन गेंदबाज़ी, पारी के 17वें ओवर में दिए सिर्फ 5 रन और चटकाया 1 अहम विकेट. #ENG 118/4. WICKET: को मिली चौथी सफलता, ने झटका तीसरा विकेट. 117/4. # बेन स्टोक्स और जो रूट के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई पूरी.

15 ओवर:

# 15 ओवर के बाद इंग्लैंड की टीम 104/3.

# इंग्लैंड की टीम के 100 रन हुए पूरे.

12 ओवर:

# इंग्लैंड की पारी के 12वें ओवर से आए 8 रन, इंग्लैंड 77/3.

# टीम इंडिया ने गंवाया चौथा विकेट चटकाने का मौका, मिश्रा की नो बॉल पर बेन स्टोक्स हुए बोल्ड, अंपायर ने दिया नॉट-आउट. WICKET: को मिली तीसरी सफलता, की गेंद पर 17 रन बनाकर हुए आउट. 65/3

10 ओवर:

# 10 ओवर के बाद 65/2 इंग्लैंड.

# इंग्लैंड टीम के 50 रन हुए पूरे. #मॉर्गन ने गेंद को छोड़ा, गेंद सीधे कीपर एमएस धोनी के हाथों में. # मैदान पर आए नए बल्लेबाज़ इओन मॉर्गन, हेट-ट्रिक पर आशीष नेहरा. WICKET: को मिली दूसरी सफलता, ने लगातार 2 गेंदों पर झटके 2 विकेट. 22/2. WICKET: को मिली पहली सफलता, 12 रन बनाकर हुए आउट. 22/1

3 ओवर:

# पारी के तीसरे ओवर में इंग्लैंड के बल्लेलबाज़ों का तूफान, ओवर से आए 15 रन.

1 ओवर: # पहले ओवर में टीम इंडिया की अच्छी शुरूआत, ओवर से आए 2 रन. # कप्तान कोहली ने पहले ओवर में ही चला दांव, युजवेंद्र चहल के हाथ में सौंपी गेंद. ENG टीम को जीत के लिए 20 ओवर में 145 रनों की ज़रूरत.

IND की पारी:

के 71 रनों की मदद से ने बनाए 144 रन. # 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर धोनी हुए बोल्ड. # आखिरी ओवर की 5वीं गेंद पर अमित मिश्रा हुए रन-आउट. WICKET: हार्दिक पांड्या 2 रन बनाकर हुए आउट. IND 143/6.  WICKET: # टीम इंडिया को  लगा 5वां झटका, मनीष पांडे 30 रन बनाकर हुए आउट. #IND 139/5.

18 ओवर:

# 18वें ओवर से भारतीय टीम ने लिए 5 रन और गंवाया एक विकेट, 18 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 129/4.

WICKET: को लगा चौथा झटका, 71 रन बनाकर हुए आउट. 125/4.

15 ओवर:

# पारी के 15 ओवर हुए पूरे, टीम इंडिया 108/3.

पारी के 14वें ओवर में के 100 रन हुए पूरे. ने पूरा किया पहला अर्धशतक, 89/3.

12 ओवर:

# टीम इंडिया के लिए आया अच्छा 12वां ओवर, ओवर से आए 15 रन. #IND 87/3.

WICKET: को लगा तीसरा झटका, 4 रन बनाकर हुए आउट. 69/3. 10 ओवर: 10 ओवर के बाद 67/2.

9 ओवर:

# पारी के 9वें ओवर में भारत ने बटोरा महज़ 1रन, टीम इंडिया 57/2.

WICKET: को लगा दूसरा झटका, 7 रन बनाकर हुए आउट. 56/2. # पारी के 7वें ओवर में टीम इंडिया के 50 रन हुए पूरे.

6 ओवर:

# भारत की पारी के छठे ओवर से आए 10 रन, टीम इंडिया 46/1. राहुल 21, रैना 3*

5 ओवर: # पांचवे ओवर से आए 7 रन और भारत ने गंवाया एक विकेट. 5 ओवर के बाद टीम इंडिया 37/1. # जॉर्डन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में हवा में गई गेंद को डॉसन ने लपका. WICKET: को लगा पहला झटका, 21 रन बनाकर हुए आउट. 30/1. # पारी के चौथे ओवर में विराट ने लगाया शानदार छक्का.

3 ओवर:

# पहले 3 ओवर में टीम इंडिया ने बनाए 15 रन. विराट 8, राहुल 7*

# खुला टीम इंडिया का खाता. # मैदान पर उतरे विराट कोहली और केएल राहुल. -----------------------------------------------------------------------------------------------------

TOSS:

# ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाज़ी.

टीमें:

IND XI: केएल राहुल, विराट कोहली, सुरेश रैना, एमएस धोनी, युवराज सिंह, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, सुरेश रैना, अमित मिश्रा, युजवेंद्र चहल, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह. ENG XI: जेसन रॉय, सेम बिलिंग्स, जो रूट, इओन मोर्गन, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, मोईन अली, क्रिस जॉर्डन, डॉसन, आदिल रशीद, टाइमल मिल्स. ------------------------------------------------------------------------------------------------------ नागपुर: इंग्लैंड ने विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में रविवार को जारी दूसरे टी-20 मैच में भारत को 144 रनों पर सीमित कर दिया. भारत की ओर से लोकेश राहुल ने सर्वाधिक 71 रन बनाए. टॉस जीतकर गेंदबाजी कर रही इंग्लिश टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में भारत के आठ बल्लेबाजों को चलता किया. मेहमान टीम ने एक बार फिर कप्तान विराट कोहली के बतौर ओपनर सफल होने की हसरत को लगातार दूसरी बार सफल नहीं होने दिया. कोहली ने 15 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए. भारत ने 30 रन के कुल योग पर कोहली का विकेट गंवाया और फिर 56 के कुल योग पर सुरेश रैना (7) तथा 69 के कुल योग पर युवराज सिंह (4) आउट हुए. कोहली को क्रिस जार्डन ने आउट किया जबकि रैना को आदिल राशिद था युवराज को मोइन अली ने चलता किया. रैना ने 10 गेंदों का सामना किया जबकि युवराज ने 14 गेंदें खेलीं. इन दोनों के बल्ले से एक भी चौका या छक्का नहीं निकला. अली ने अपने चार ओवर के कोटे में सिर्फ 20 रन दिए. कानपुर में खेले गए पहले मुकाबले में वह मैन ऑफ द मैच थे. युवराज के आउट होने के बाद राहुल ने मनीष पांडे (30) के साथ मिलकर न सिर्फ चौथे विकेट के लिए 56 रन जोड़े बल्कि टीम को एक सम्मानजनक योग की तरफ भी पहुंचाने का काम किया. राहुल का विकेट 125 के कुल योग पर गिरा. 47 गेंदों पर चार चौके और दो छक्के लगाने वाले राहुल को जार्डन ने बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया. मनीष ने मिल्स द्वारा फेकी गई पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाया और पांचवीं ही गेंद पर बोल्ड हो गए. मनीष ने 26 गेंदों का सामना कर एक छक्का लगाया. भारत का छठा विकेट हार्दिक पंड्या (2) के रूप में गिरा. हार्दिक को जार्डन ने रन आउट किया. इसी अवर की पांचवीं गेंद पर अमित मिश्रा (0) रन आउट हुए. पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (5) पारी की अंतिम गेंद पर जार्डन द्वारा बोल्ड कर दिए गए. जार्डन ने इस मैच में तीन विकेट लिए. उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में 22 रन खर्च किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन
भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget