एक्सप्लोरर

इंग्लैंड को विश्व कप जिताने वाले इस खिलाड़ी का टूटा दिल, कहा- अमेरिका के लिए खेलने पर कर रहा हूं विचार

इंग्लैंड को 2019 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका अदा करने वाले तेज़ गेंदबाज़ लियाम प्लेंकट अब अमेरिका के लिए खेलने पर विचार कर रहे हैं. दरअसल, प्लेंकट हाल ही में बोर्ड द्वारा ट्रेनिंग के लिए जारी हुई 55 खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल न किए जाने से आहत हैं.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 2019 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका अदा करने वाले तेज़ गेंदबाज़ लियाम प्लेंकट फिलहाल इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) से काफी निराश हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में तीन विकेट चटकाने वाले प्लेंकट विश्व कप के बाद से ही राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं. लेकिन अब लगता है कि प्लेंकट का टीम में वापसी कर पाना बेहद मुश्किल है, क्योंकि इंग्लैंड बोर्ड ने उन्हें हाल ही में ट्रेनिंग के लिए जारी की 55 खिलाड़ियों की सूची में शामिल नहीं किया.

प्लेंकट इस सूची में शामिल न होने से काफी निराश हैं. बोर्ड के इस फैसले ने उन्हें काफी आहत किया है. इसी कारण प्लेंकट अब इंग्लैंड की बजाय अमेरिका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने पर विचार कर रहे हैं. इतना ही नहीं प्लेंकट अब इंग्लैंड छोड़कर अमेरिका में ही बसना चाहते हैं.

2019 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में प्लेंकट ने 10 ओवर में 42 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए थे. वहीं इस टूर्नामेंट में इस तेज़ गेंदबाज़ ने सिर्फ सात मैचों में 11 विकेट झटके थे. बीबीसी रेडियो 5 से बातचीत में प्लेंकट ने कहा, मेरे अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी है. अगर मुझे इंग्लैंड के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता है तो मैं अमेरिका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने पर विचार कर सकता हूं.''

प्लंकेट की पत्नी एमेलिया एर्ब अमेरिकी नागरिक हैं. प्लंकेट ने कहा कि वो अपने बच्चों के साथ अमेरिका में बसना चाहते हैं और फिर उनके बच्चे भी अमेरिकी नागरिक बन जाएंगे. प्लंकेट के मुताबिक वो अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने का काम भी कर सकते हैं.

हालांकि, अगर प्लेंकट को अमेरिका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना है तो नियमों के मुताबिक पहले उन्हें वहां तीन साल रहना पड़ेगा. इसके बाद ही वह अमेरिका के लिए खेलने योग्य हो पाएंगे. प्लेंकट ने 2005 में इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत की थी. प्लेंकट के नाम इंग्लैंड के लिए 13 टेस्ट में 41, 88 वनडे में 135 और 22 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 25 विकेट हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्पिन ऑलराउंडर डेनियल पीट भी अमेरिकी टीम का हिस्सा बनने के लिए वहां बस गए हैं. पीट पिछले साल तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget