एक्सप्लोरर

मुथैया मुरलीधरन ने जमकर की धोनी की कप्तानी की तारीफ, किया ये बड़ा खुलासा

सर्वकालिक महान गेंदबाजों में से एक माने जाने वाले मुरलीधरन 800 टेस्ट विकेट लेने वाले अब तक दुनिया के एकमात्र गेंदबाज हैं.

क्रिकेट के मैदान पर अपने समय में अपनी ऑफ स्पिन से बल्लेबाजों को नचाने वाले श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने कप्तानी की स्किल्स को लेकर महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है. मुरली ने कहा कि धोनी की कप्तानी के बारे में सबसे अच्छी बात यह थी कि उन्होंने गेंदबाज पर भरोसा किया और उन्हें फील्ड सेट करने की आजादी दी. मुरली ने भारत के ऑफ स्पिनर आर अश्विन के साथ यूट्यूब चैट शो पर कहा, 2007 के विश्व कप में जब उन्होंने कप्तानी की और जीत हासिल की, निश्चित रूप से वह एक युवा कप्तान थे. लेकिन उनकी थ्योरी बहुत अच्छी हैं. क्योंकि वह गेंदबाज को गेंद देते समय कहते हैं कि अपनी फील्ड सेट कर लो. अगर यह काम नहीं कर रहा होता, तो वह उनसे अपने द्वारा तय किए गए फील्ड को एक मौका देने के लिए कहते हैं. आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में धोनी के नेतृत्व में खेल चुके मुरली ने कहा, अगर अच्छी गेंद पर छक्का लगता है तो धोनी गेंदबाज के लिए ताली बजाते हैं. उन्होंने कहा, 'अगर अच्छी गेंद पर छक्का लग जाए तो वह (धोनी) ताली बजाएंगे. वह गेंदबाज को बताएंगे कि यह एक अच्छी गेंद है, और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि बल्लेबाज ने आपको छक्का मारा है. बल्लेबाजों के पास भी हिट करने की प्रतिभा होती है. 800 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के एकमात्र गेंदबाज हैं मुरलीधरन 2008 से 2010 के बीच आईपीएल के तीन सीजन में धोनी की अगुवाई में खेलते हुए 40 विकेट लेने वाले मुरली ने कहा, धोनी गेंदबाज को यह बताने के लिए अकेले ले जाते हैं कि उसे आगे क्या करना है. सार्वजनिक रूप से वह ऐसा नहीं करते हैं. बता दें कि सर्वकालिक महान गेंदबाजों में से एक माने जाने वाले मुरलीधरन 800 टेस्ट विकेट लेने वाले अब तक दुनिया के एकमात्र गेंदबाज हैं. यह भी पढ़ें- IPL 2020: इस वजह से बेहद उत्साहित हैं विराट कोहली, बोले- नहीं हो रहा इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget