एक्सप्लोरर

INDvsNZ: अगर प्लेइंग इलेवन में मौका मिला तो दिखाउंगा अपनी रणनीति: कुलदीप यादव

कानपुर: चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव का कहना है कि कल यहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे में अगर उन्हें अंतिम एकादश में मौका मिलता है तो वह घरेलू दर्शकों के सामने वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये तैयार हैं. कुलदीप का बचपन यहां की गलियों में गुजरा, इसी ग्रीन पार्क मैदान में क्रिकेट सीखा. उन्होंने कहा, 'अगर कल मुझे अंतिम ग्यारह में चुना गया है तो मैं अपने जीवन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा. अपने मैदान में घरेलू दर्शकों के सामने की बात सोचकर बहुत रोमांचित हूं. ' कानपुर के ग्रीन पार्क का यह पहला दिन डे-नाईट वनडे क्रिकेट मैच होगा. कुलदीप ने आज एक विशेष बातचीत में कहा, 'देश दुनिया में कही भी खेलो लेकिन अपने शहर अपने मैदान और अपने लोगों के बीच क्रिकेट खेलने का जोश और जुनून कुछ अलग ही होता है. मैं इसी कानपुर शहर में पैदा हुआ यहां की गलियों में बड़ा हुआ, यहीं पढ़ाई की, यहीं क्रिकेट की एबीसीडी सीखी.' मैच के बारे में क्या कोई विशेष रणनीति बनाई है तो उन्होंने कहा, ''अगर मुझे अंतिम एकादश में चुना जाता है तो मैं अपनी रणनीति मैदान में ही दिखाऊंगा क्योंकि यह ग्रीन पार्क मेरा घरेलू मैदान है. और मैं इसकी पिच की रग-रग से वाकिफ हूं क्योंकि मैंने इस मैदान पर बहुत क्रिकेट खेला है.'' उन्होंने कहा, 'कल मैं अपने कानपुर के जाजमऊ स्थित घर भी गया. बहुत दिन हो गये थे अपनी मां के हाथ का खाना खाये, अपने पिता और बहनों से मिले. काफी देर तक सबके साथ रहा और परिवार के साथ समय बिताकर बहुत अच्छा लगा. ' गौरतलब है कि 14 दिसंबर 1994 को क्रिकेटर कुलदीप का जन्म कानपुर के जाजमऊ इलाके में हुआ था. वह एक मध्यम वर्गीय परिवार से है और उनके पिता राम सिंह यादव ईंट का भट्टा चलाते है. कुलदीप ने कानपुर के ही एक स्कूल में पढ़ाई की और उन्होंने क्रिकेट भी कानपुर के ग्रीन पार्क और कमला क्लब मैदान में सीखा. कुलदीप के पिता और उनका परिवार भी कुलदीप को यहां क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहता है. कुलदीप से जब इस बारे मे पूछा गया कि क्या उनके माता-पिता और उनकी बहनें कल उनका मैच देखने ग्रीन पार्क आयेंगी, इस पर कुलदीप ने कहा 'मैं जब घर में होता हूं तो क्रिकेट की बात नही करता हूं. अगर उनका मन होगा तो आयेंगे, नहीं हुआ तो नहीं आयेंगे. मैंने उनसे इस बारे में कुछ नही कहा है. ' उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के सीईओ ललित खन्ना ने बताया कि सभी खिलाड़ियों की तरह कुलदीप के परिवार के लिये भी मैच के पास बीसीसीआई अधिकारियों को दे दिये गये और इस क्रिकेटर के परिवार के पास मैच के पास पहुंच गये हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, 32 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म
इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, 32 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget