एक्सप्लोरर

IPL 2020: डबल सुपर ओवर के बाद KXIP के कप्तान केएल राहुल की उड़ी रातों की नींद, दिल्ली पर जीत के बाद ये कहा

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने खुलासा किया है कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ डबल सुपर ओवर के बाद वह सो नहीं पाए थे. इस मैच में पंजाब को जीत मिली थी.

किंग्स इलेवन पंजाब ने मंगलवार को आईपीएल के 38वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से मात दी. मैच के बाद पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने कहा है कि उनकी टीम ने अंकतालिका में टॉप पर काबिज दोनों टीमों का हराने का लक्ष्य तय किया था. उन्होंने खुलासा किया कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछला मैच सुपर ओवर तक खिंचने के बाद वह रात भर सो नहीं पाए थे.

राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के बाद कहा, ‘पिछले दो मैचों से पहले हमने अंकतालिका की टॉप की दोनों टीमों को हराने पर चर्चा की थी. मैं पिछले मैच के बाद सो नहीं पाया था. हमें उसे पहले ही समाप्त करना चाहिए था और उसे सुपर ओवर तक नहीं खींचना चाहिए था. उस मैच ने हमें विनम्र रहना सिखाया. खेल आखिर में हम सबसे बड़ा होता है.’

पंजाब ने उस मैच में डबल सुपर ओवर में मुंबई पर जीत दर्ज की थी. अब इस टीम ने शीर्ष पर काबिज दिल्ली को हराया. दिल्ली की टीम ने शिखर धवन के नाबाद 106 रन की बदौलत पांच विकेट पर 164 रन बनाए. पंजाब ने निकोलस पूरन के 53 रन की मदद से 19 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाकर जीत दर्ज की.

गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश

राहुल ने अपनी टीम के गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘मोहम्मद शमी का पिछले मैच से आत्मविश्वास बढ़ा. वह हर अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में दो और डैथ ओवरों में एक ओवर किया. उसका छह यार्कर करना शानदार रहा.’

मैक्सवेल का किया बचाव

लगातार तीसरे जीत से पंजाब के कप्तान केएल राहुल बेहद खुश हैं. उन्होंने खराब फॉर्म में चल रहे ग्लेन मैक्सवेल का बचाव किया है. राहुल ने कहा, 'मैक्सवेल नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, वो एक शानदार टीम मैन हैं और हम जानते हैं कि उनकी वजह से टीम कितना बैलेंस रहती है.'

बता दें कि आईपीएल 2020 में किंग्ल इलेवन पंजाब ने शानदार वापसी की है. केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम पंजाब लगातार तीन मैच जीतकर अंकतालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है.

IPL 2020: 15.5 करोड़ में बिके कमिंस ने लिए अब तक सिर्फ 3 विकेट, ये हैं करोड़ों में बिकने वाले टॉप 5 फ्लॉप खिलाड़ी

IPL 2020: जीत के साथ Points Table में 5वें पायदान पर पहुंचा पंजाब, ऑरेंज और पर्पल कैप की स्थिति जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
रांची में छात्रों के प्रदर्शन पर JMM बोली- न इ्स्तीफा होगा, न सीबीआई जांच
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
Embed widget