एक्सप्लोरर

IPL 2020: 15.5 करोड़ में बिके कमिंस ने लिए अब तक सिर्फ 3 विकेट, ये हैं करोड़ों में बिकने वाले टॉप 5 फ्लॉप खिलाड़ी

आईपीएल 2020 में इस बार कई करोड़पति खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से टीम को बेहद निराश किया है. इसमें कोलकाता नाइटराइडर्स के पैट कमिंस शीर्ष पर हैं. कमिंस को आईपीएल नीलामी में 15 करोड़ से ज्यादा रुपये मिले थे लेकिन वह अब तक सिर्फ तीन विकेट लेने में सफल रहे हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में आधे से ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं. इस बार कई करोड़पति खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से टीम को काफी निराश किया है. कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज पैट कमिंस, किंग्स इलेवन पंजाब के ग्लेन मैक्सवेल और चेन्नई सुपरकिंग्स के केदार जाधव इनमें प्रमुख हैं. आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पैट कमिंस ने अब तक नौ मैचों में सिर्फ तीन विकेट ही लिए हैं. उनके इस प्रदर्शन का असर कोलकाता की टीम पर भी पड़ा है.

आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं कमिंस

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. इससे पहले भी आईपीएल 2014 में केकेआर के लिए खेल चुके हैं. नौ मैचों में उन्होंने 8.42 की इकॉनोमी से अब तक सिर्फ तीन विकेट लिए हैं. हालांकि उन्होंने 161 की स्ट्राइक रेट से 126 रन बनाकर बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अर्धशतक बनाया. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफेद और लाल गेंद से खतरनाक दिखने वाले कमिंस आईपीएल में छाप छोड़ने में असफल रहे.

कमिंस के अलावा भी कई खिलाड़ी इस आईपीएल में फिसड्डी साबित हुए हैं जिन पर फ्रेंचाइजी ने करोड़ो रुपये का दांव लगाया था.

ग्लेन मैक्सवेल, किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब ने मैक्सवेल को नीलामी 10 करोड़ 75 लाख लाख रुपये में खरीदा है. टीम के अनुभवी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल बल्ले और गेंद दोनों से असफल रहे हैं. इसका खामियाजा किंग्स इलेवन पंजाब को भुगतना पड़ा है. मौजूदा सत्र में मैक्सवेल ने 10 मैचों में 15 की औसत से 90 रन बनाए हैं. उन्होंने 87 गेंदों का सामना किया है और एक भी छक्का नहीं लगाया है. इसके अलावा आईपीएल में 19 ओवर गेंदबाजी करने के बावजूद वह सिर्फ दो विकेट लेने में सफल रहे हैं.

केदार जाधव, चेन्नई सुपरकिंग्स

केदार जाधव को चेन्नई सुपरकिंग्स ने नीलामी में 8 करोड़ रुपये से ज्यादा रुपये में खरीदा था. अब तक पांच पारियों में केदार सिर्फ 62 रन बना सके हैं. कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ उन्होंने 12 गेंदों में सात रन की पारी खेली थी जिसकी बहुत आलोचना हुई थी.

शेल्डन कॉटरेल, किंग्स इलेवन पंजाब

वेस्टइंडीज के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.5 करोड़ रुपये में नीलामी में खरीदा. उन्होंने आईपीएल में खेले छह मैच में सिर्फ चार विकेट लेने का काम किया है. इस दौरान उन्होंने 8.8 रन प्रति ओवर दिया. कॉटरेल के इस प्रदर्शन के बाद पंजाब की टीम ने उन्हें बेंच पर बैठा दिया.

रॉबिन उथप्पा, राजस्थान रॉयल्स

रॉबिन उथप्पा आईपीएल में लंबे समय तक कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ थे, लेकिन पिछले सीजन में टीम ने उन्हें ड्रॉप कर दिया. राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी के दौरान उथप्पा पर तत्काल दिलचस्पी दिखाई और 3 करोड़ में खरीदा. आईपीएल की बात करें तो वह एक अनुभवी ओपनर हैं लेकिन इस साल उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. उथप्पा 111 के स्ट्राइक रेट से आठ मैचों में सिर्फ 128 रन ही बना पाए हैं.

IPL 2020: जीत के साथ Points Table में 5वें पायदान पर पहुंचा पंजाब, ऑरेंज और पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs KKR: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कोलकाता के लिए जीत जरूरी, बैंगलोर के इन खिलाड़ियों से होगा खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget