एक्सप्लोरर

धोनी के 'विजय रथ' पर गिल के अर्धशतक से लगा ब्रेक, KKR ने CSK को 6 विकेट से हराया

कोलकाता के लिए चावला और नरेन ने दो-दो विकेट लिए, कुलदीप यादव को एक सफलता मिली.

कोलकाता: युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (नाबाद 57) और कप्तान दिनेश कार्तिक (नाबाद 45) की सुलझी हुई पारियां गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स पर भारी पड़ गईं. इन दोनों के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में छह विकेट से शानदार जीत दर्ज कर चेन्नई के विजयी रथ को रोक दिया. ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 177 रन बनाए. मेजबान कोलकाता ने इस लक्ष्य को 17.4 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.

शुभमन ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 36 गेंदों का सामना किया और छह चौकों के अलावा दो छक्के लगाए. कप्तान कार्तिक ने 18 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया. दोनों ने मुश्किल समय में पांचवें विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई.

यह साझेदारी तब आई जब मेजबान टीम ने अपने चार विकेट 97 रनों पर ही खो दिए थे. क्रिस लिन ने पहले ओवर में लुंगी नगिदी पर दो शानदार छक्के जड़े, लेकिन आखिरी गेंद पर शेन वाटसन के हाथों लपके गए. उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए सुनील नरेन दूसरे छोर से आक्रामक रुख अखित्यार किए हुए थे. उन्होंने 20 गेंदों में चार चौके और दो छक्कों की मदद से तेजी से 32 रन बनाए.

नरेन को हालांकि के.एम. आसिफ द्वारा फेंके गए दूसरे ओवर में रवींद्र जडेजा ने दो जीवनदान दिए. इसी बीच रोबिन उथप्पा (6) को आसिफ ने ड्वायन ब्रावो का हाथों कैच करा 40 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया था. सातवें ओवर की चौथी गेंद पर जडेजा ने अपनी गलती सुधारी और नरेन को ब्रावो के हाथों कैच करा चेन्नई को थोड़ी राहत दी, लेकिन नरेन जिस काम के लिए आए थे वो कर गए थे.

नितीश राणा के स्थान पर आए रिंकू सिंह 16 रनों का योगदान दे सके. यहां से शुभमन और कप्तान ने मोर्चा संभाला और अपने अंदाज में ही बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को जीत दिलाई. इससे पहले चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अंत में आकर 25 गेंदों में चार छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 43 रनों की पारी खेले टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया.

चेन्नई को एक बार फिर अच्छी शुरुआत मिली. फाफ डु प्लेसिस (27) और वाटसन (36) की सलामी जोड़ी ने टीम को पांच ओवरों में 48 के स्कोर तक पहुंचा दिया था. डु प्लेसिस अगले ओवर में पीयूष चावला की पहली गेंद पर बोल्ड हो गए. सुरेश रैना ने वाटसन का अच्छा साथ दिया और दूसरे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की. 91 के कुल स्कोर पर वाटसन एक बड़ा शॉट मारने के प्रयास में नरेन की गेंद पर शिवम मावी को कैच दे बैठे.

सुरेश रैना अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे थे. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए, लेकिन जैसे ही वह लय पकड़ रहे थे तभी कुलदीप यादव की गेंद पर सीमा रेखा के पास मिशेल जॉनसन द्वारा लपक लिए गए. रैना ने 26 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली.

इस सीजन में बल्ले से बेहतरीन फॉर्म में चल रहे अंबाती रायुडू ने 17 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाए. रायुडू के जाने के बाद धौनी ने रवींद्र जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी कर टीम का स्कोर 174 तक पहुंचा दिया.

इस साझेदारी में सिर्फ 12 रन ही जडेजा के थे. जडेजा का विकेट आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर गिरा. कोलकाता के लिए चावला और नरेन ने दो-दो विकेट लिए. कुलदीप यादव को एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
अहमदाबाद में होगी कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप, 13 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
अहमदाबाद में होगी कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप, 13 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget