एक्सप्लोरर

KXIPvKKR: किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर केकेआर को बल्लेबाज़ी के लिए बुलाया

कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होने वाली बड़ी टक्कर में किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है.

नई दिल्ली/कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होने वाली बड़ी टक्कर में किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है. आईपीएल सीज़न 11 में आज ये बड़ी टक्कर होनी है. दोनों टीमों पॉइंट्स टेबल में तीन-तीन मुकाबले जीतकर छह अंक हासिल कर चुकी हैं. अपने घरेलू मैदान पर खेल रही दिनेश कार्तिक की अगुवाई वाली केकेआर की टीम ने आज टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया है. जबकि किंग्स की टीम ने आज अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. उन्होंने तेज़ गेंदबाज मोहित शर्मा के स्थान पर अंकित राजपूत को बुलाया है. तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने पिछले मैच में भी काफी रन लुटाए थे जिसकी वजह से आज उन्हें प्लइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा है. केकेआर के लिए आज सबसे बड़ी परीक्षा किंग्स के स्टार क्रिस गेल को रोकने की होगी. गेल गुरुवार को हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदों पर 105 रन की नाबाद शतकीय पारी खेलकर पंजाब को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था. गेल ने पिछले मैच में भी अर्धशतक बनाया था. क्रिस गेल इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और अगर वो रंग हुए तो दूसरी टीम का रंग उड़ाने का पूरा माद्दा रखते हैं. कोलकाता ने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हराया था. कोलकाता के लिए नीतीश राणा गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. कुलदीप यादव और पीयूष चावला गेंद से अच्छा काम कर रहे हैं. राणा ने पांच मैचों में अब तक 162 रन बनाने के अलावा चार विकेट भी लिए हैं. कोलकाता की चिंता क्रिस लिन के फार्म में न लौटने की है. पंजाब के लिए गेल का फार्म में लौटना राहत की बात है. इसके अलावा एरॉन फिंच, लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल और युवराज सिंह से भी टीम को काफी उम्मीदें हैं. पंजाब के लिए गेंदबाजी थोंड़ा चिंता का विषय है. पंजाब और कोलकाता ने अब तक 21 बार एक दूसरे का सामना किया है जिसमें 14 बार कोलकाता और सात बार पंजाब ने जीत दर्ज की है. आज जो भी टीम मुकाबला जीतेगी वो अंकतालिका को टॉप कर लेगी. मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget