एक्सप्लोरर

Thomas Cup 2022: अगर ऐसा हुआ तो भारत से जरूर निकलेंगे चैंपियन, कपिल देव ने देश को दिया यह सुझाव

Kapil Dev Thomas Cup: कपिल देव ने खेलों को लेकर एक खास सुझाव दिया है. उन्होंने बताया है कब देश से चैंपियन निकलने शुरू होंगे.

Kapil Dev Thomas Cup 2022: महान क्रिकेटर कपिल देव को लगता है कि जिस दिन से भारत में बच्चों के माता-पिता खेलों पर अधिक जोर देना शुरू कर देंगे, उस दिन से देश में विभिन्न स्पर्धाओं में और अधिक चैम्पियन निकलने लगेंगे. कपिल ने कहा कि हालांकि भारत में बच्चों के माता-पिता की खेलों के प्रति मानसिकता पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बदली है लेकिन इतना ही काफी नहीं है. इस महान क्रिकेटर ने यह टिप्पणी भारतीय पुरूष बैडमिंटन टीम की रविवार को मिली ऐतिहासिक थॉमस कप जीत के बाद की.

कपिल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि (ऐसा) माता-पिता की वजह से है, बच्चों की वजह से नहीं. हमारे देश से काफी डॉक्टर, वैज्ञानिक और इंजीनियर निकलते हैं क्योंकि उनके माता-पिता उन्हें ये बनाना चाहते हैं. जिस दिन से माता-पिता अपने बच्चों से खिलाड़ी बनाने की चाहत करने लगेंगे, हमारे देश से भी हर खेल से चैम्पियन बनने शुरू हो जायेंगे.’’

कपिल न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्यिक दूतावास द्वारा देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर उपस्थित थे. इस मौके पर प्रवासी भारतीय और क्रिकेट प्रशंसक मौजूद थे. सर्वकालिक महान ऑलराउंडर में से एक कपिल ने इस संबंध में एक उदाहरण देते हुए कहा कि अगर उनकी बेटी को 10वीं कक्षा की परीक्षा देनी हो और साथ ही जूनियर भारतीय टीम के लिये खेलना हो तो वह उसे ‘पढ़ाई’ करने के लिये कहेंगे.

भारतीय क्रिकेट टीम को 1983 विश्व कप में एतिहासिक खिताब दिलाने वाले कपिल ने कहा, ‘‘लेकिन अमेरिका या यूरोप या आस्ट्रेलिया में, माता-पिता कहेंगे कि इस साल (परीक्षा) रहने दो, देश के लिये जूनियर टीम में खेलो और अगले साल परीक्षा दे देना. हमारे देश में यही सोच अभी तक नहीं बदली है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह सोच बदल रही है. इसलिये मैंने कहा कि हमारे समाज में बच्चों से ज्यादा माता-पिता अधिक महत्वपूर्ण हैं.’’

अपने बचपन की याद करते हुए कपिल ने कहा कि वह अपने खेल (क्रिकेट) की किट अपने स्कूल बैग में छुपा दिया करते थे और बाहर जाकर खेलते थे लेकिन अब इसमें तेजी से बदलाव हुआ है जिससे माता-पिता अपने बच्चों केा खेलों में हिस्सा लेने के लिये प्रोत्साहित करते हैं. कपिल ने कहा, ‘‘आज मुझे यह देखकर फक्र होता है कि माता-पिता अपने बच्चों को खेलने के लिये लेकर आ रहे हैं.’’

यह भी पढ़ें : IPL 2022: 5 मैच, 3 स्पॉट और 7 दावेदार, समझिए प्लेऑफ का पूरा गुणा-भाग

IPL 2022: भुवनेश्वर कुमार ने इरफान पठान को छोड़ा पीछे, अपने नाम किया यह खास आईपीएल रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
IND vs SL 2nd Test Live Score: भारत का पहला विकेट गिरा, केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट; यशस्वी-पड़िक्कल क्रीज पर
Live: भारत का पहला विकेट गिरा, केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट; यशस्वी-पड़िक्कल क्रीज पर
कौन हैं सारांश जैन, 33 साल की उम्र में कैसे मिली टीम इंडिया में जगह; जानिए
कौन हैं सारांश जैन, 33 साल की उम्र में कैसे मिली टीम इंडिया में जगह; जानिए
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget