एक्सप्लोरर

विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने 'क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी' से दिया इस्तीफा, ये है मामला

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कथित तौर पर क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले उन्हें हितों के टकराव का एक नोटिस भेजा गया था. इस कमेटी की एक महिला सदस्य ने पहले ही इस्तीफा दे दिया है. बता दें कि यह नोटिस कमेटी के तीनों सदस्यों को भेजा गया था.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने कथित तौर पर क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (सीएसी) के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है. खबरों के मुताबिक उन्होंने यह इस्तीफा बीसीसीआई के एथिक्स ऑफिसर डीके जैन द्वारा हिताों के टकराव (कनफ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट) के संबंध में एक नोटिस भेजे जाने के बाद दिया है.

बता दें कि कपिल देव के साथ इस कमेटी के दो अन्य सदस्यों क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी को भी हितों के टकराव का यह नोटिस भेजा गया था. इन तीनों ही सदस्यों से 10 अक्टूबर तक जवाब मांगा गया था. इस मामले में शांता रंगास्वामी ने पहले ही इस्तीफा दे दिया है.

इन्होंने की थी शिकायत 

बता दें कि मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के लाइफ मेंबर संजीव गुप्ता ने सीएसी के तीनों सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी. संजीव गुप्ता की शिकायत के मुताबिक कपिल देव एक फ्लड लाइट कंपनी के मालिक, इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन (आईसीए) के सदस्य और सीएसी के मेंबर हैं.

इसी तरह अंशुमान गायकवाड़ आईसीए के सदस्य हैं और एक एकेडमी के मालिक हैं. शांता रंगास्वामी आईसीए और सीएसी दोनों की सदस्य हैं. बीसीसीआई के नियम के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक से अधिक पद पर नहीं रह सकता है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीएसी में सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की जगह इन तीनों सदस्यों ने पिछले साल ली थी. इन्होंने सबसे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए हेड कोच का चयन किया था. इस साल अगस्त के महीने में इस पैनल ने रवि शास्त्री को दोबारा भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया है.

यह भी पढ़ें-

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज टीम इंडिया का पहला टेस्ट मैच, रोहित करेंगे ओपनिंग, पंत की जगह लेंगे रिद्धिमान साहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबानी गणपति सेलिब्रेशन में परिवार संग पहुंचे सचिन तेंदुलकर, साड़ी में सारा दिखीं बेहद खूबसूरत
अंबानी गणपति सेलिब्रेशन में परिवार संग पहुंचे सचिन तेंदुलकर, साड़ी में सारा दिखीं बेहद खूबसूरत
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
भारत-अफगानिस्तान दूसरे टी20 की पिच, वेदर रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारत-अफगानिस्तान दूसरे टी20 की पिच, वेदर रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारत के पास एशिया कप की 17 ट्रॉफी, पाकिस्तान बहुत पीछे; देखें पूरी लिस्ट
भारत के पास एशिया कप की 17 ट्रॉफी, पाकिस्तान बहुत पीछे; देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का दावा, 'ट्रंप ने हमारी नकल की'
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का दावा, 'ट्रंप ने हमारी नकल की'
सपा का दलित महासम्मेलन आगरा से शुरू क्यों? जानें अखिलेश यादव का प्लान
सपा का दलित महासम्मेलन आगरा से शुरू क्यों? जानें अखिलेश यादव का प्लान
जेलेंस्की का वो फॉर्मूला, जिससे रुकेगी रूस के साथ जंग, हो गया समझौता?
जेलेंस्की का वो फॉर्मूला, जिससे रुकेगी रूस के साथ जंग, हो गया समझौता?
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
'बड़ी मुसीबत में हूं...', केरल से घूमने गई अरुणिमा, अफगानिस्तान में गिरफ्तार
'बड़ी मुसीबत में हूं...', केरल से घूमने गई अरुणिमा, अफगानिस्तान में गिरफ्तार
बिहार के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, CM सम्राट आज खाते में भेजेंगे 7 हजार रुपये
बिहार के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, CM सम्राट आज खाते में भेजेंगे 7 हजार रुपये
Mattress Care: गद्दे को साल में कितनी बार पलटना चाहिए? जान लीजिए सही जवाब
गद्दे को साल में कितनी बार पलटना चाहिए? जान लीजिए सही जवाब
Embed widget