एक्सप्लोरर

एबीपी न्यूज के कार्यक्रम 'करगिल शिखर सम्मेलन' में गंभीर ने धोनी की तारीफ की, आर्मी के साथ जुड़ने के फैसले को ऐतिहासिक बताया

सेना के साथ जुड़ने के लिए धोनी ने वेस्टइंडीज दौरे से खुद का नाम वापस लिया था.

नई दिल्ली: करगिल युद्ध के 20 साल पूरे होने के मौके पर आज देश जीत का जश्न मना रहा है और शहीद सपूतों को श्रद्धांजलि दे रहा है. इस मौके पर एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम 'करगिल शिखर सम्मेलन' में पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की है.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सेना के साथ दो महीने बिताने के फैसले की विश्व विजेता कप्तान कपिल देव और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने तारीफ की है. दिग्गज खिलाड़ियों का मानना है कि धोनी का यह फैसला देश के कई युवाओं को प्रेरित करेगा. गौतम गंभीर ने धोनी के सेना के साथ समय बिताने के कदम को ऐतिहासिक बताया है.

एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम 'करगिल शिखर सम्मेलन' में गौतम गंभीर ने कहा, "धोनी का यह कदम कमाल का है. मैंने पहले कई बार कहा है कि धोनी को सेना की वर्दी तभी पहननी चाहिए जब वो सेना के लिए कुछ करें और अब धोनी ने सेना के साथ समय बिताने का फैसला किया है. इससे पता चलता है कि वह सेना के प्रति कितने समर्पित और गंभीर हैं. धोनी का यह कदम देश के कई युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेगा और युवा सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित होंगे."

गंभीर की बात को भारत को पहला विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव का समर्थन मिला. कपिल ने कहा, "धोनी ने जो किया है, वो बड़ा फैसला है. इससे देश का युवा प्रेरित होगा. मुझे लगता है कि देश के युवाओं को कुछ समय सेना में जरूर बिताना चाहिए, जिससे देश का भला हो सके और युवाओं को नई सीख मिल सके."

विश्व कप के बाद धोनी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को बता दिया था कि वह सेना के साथ समय बिताने के लिए क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लेंगे. इसी कारण धोनी को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भी टीम में नहीं चुना गया.

कश्मीर में 15 दिन तक आर्मी को सेवाएं देंगे धोनी, विक्टर फोर्स के साथ जुडेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20I Live Score: बारिश की वजह से शुरू नहीं हो पाया पांचवां टी20, जानिए बेंगलुरु मौसम की ताजा रिपोर्ट
LIVE: बारिश की वजह से शुरू नहीं हो पाया भारत-वेस्टइंडीज पांचवां टी20, जानिए बेंगलुरु मौसम की ताजा रिपोर्ट
अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
अगर रद्द हुआ भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, फिर किसे मिलेगी ट्रॉफी? जानें नियम
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...
यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर करने पर भड़के अश्विन, बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि...
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget