एक्सप्लोरर

केन विलियमसन होंगे IPL 2018 में सनराइज़र्स हैदराबाद के नए कप्तान

डेविड वॉर्नर के कप्तानी छोड़ने के बाद सनराइज़र्स हैदराबाद ने अपनी टीम के नए कप्तान का एलान कर दिया है. न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमन आईपीएल सीज़न 11 में हैदराबाद टीम के कप्तान होंगे.

नई दिल्ली: डेविड वॉर्नर के कप्तानी छोड़ने के बाद सनराइज़र्स हैदराबाद ने अपनी टीम के नए कप्तान का एलान कर दिया है. न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमन आईपीएल सीज़न 11 में हैदराबाद टीम के कप्तान होंगे. बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद आईसीसी और ऑस्ट्रेलियाई टीम से सज़ा झेलने के बाद ऑस्ट्रेलियाई उप-कप्तान डेविड वॉर्नर के आईपीएल खेलने पर भी पाबंदी लगा दी गई थी. जिससे पहले ही वॉर्नर ने आईपीएल में अपनी टीम सनराइज़र्स हैदराबाद की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था. 2015 की चैम्पियन टीम हैदराबाद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, 'आईपीएल 2018 के लिए केन विलियमसन सनराइज़र्स हैदराबाद के नए कप्तान होंगे.' सनराइज़र्स हैदराबाद टीम के सीईओ के. शनमुगम ने एक स्टेटमेंट में कहा, 'ये एलान करते हुए हमें खुशी हो रही है कि विलियमसन इस सीज़न टीम के कप्तान होंगे.' इस मौके पर खुद नवनियुक्त कप्तान केन विलियमसन ने कहा, 'हैदराबाद की टीम में मैं इस नए रोल के लिए तैयार हूं. हमारे पास कई बेहतरीन युवा खिलाड़ी हैं. मैं चुनौतियों के लिए तैयार हूं.' आपको बता दें कि सनराइज़र्स हैदराबाद टीम के सीईओ के. शनमुगम ने बीते दिन ही एक स्टेटमेंट में कहा था, 'मौजूदा विवाद के बीच डेविड वॉर्नर ने सनराइज़र्स हैदराबाद के कप्तान के पद को छोड़ने का निर्णय लिया है. नए कप्तान का एलान जल्दी किया जाएगा.' इस स्टेंटमेंट के एक दिन के अंदर ही हैदराबाद ने अपने नए कप्तान एलान कर दिया है. जिसके बाद आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने भी ये साफ कर दिया था कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर आईपीएल 2018 में भी खेलते नज़र नहीं आएंगे. इस विवाद में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाते हुए बीते दिन ही स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर अगले 12 महीने का बैन लगाया है. जिसके बाद वो किसी भी अंतराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे. डेविड वॉर्नर की कप्तानी में सनराइज़र्स हैदराबाद ने साल 2016 में आईपीएल का खिताब भी जीता था. इस सीज़न हैदारबाद की टीम ने अपने कप्तान को फिर से रिटेन किया था. लेकिन बॉल-टेम्परिंग विवाद के बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने भी अपने कप्तान स्टीव स्मिथ को कप्तानी के पद से हटा दिया था. उनके स्थान पर राजस्थान ने टीम इंडिया के बल्लेबाज़ अजिंक्ये रहाणे को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
नमन धीर बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान, दिग्गज ने अपने बयान से सबको चौंकाया
नमन धीर बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान, दिग्गज ने अपने बयान से सबको चौंकाया
IPL 2027 के लिए CSK को मिला नया कोच, यह दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी
IPL 2027 के लिए CSK को मिला नया कोच, यह दिग्गज संभालेगा जिम्मेदारी
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget