एक्सप्लोरर

AUSvSA: दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की दमदार वापसी, रबाडा के आगे ढेर हुए ऑस्ट्रेलियाई शेर

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ के पहले मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिती में है. लेकिन बीते दिन से शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन मेज़बान टीम ने मेहमान टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

नई दिल्ली/पोर्ट एलिजाबेथ: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ के पहले मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिती में है. लेकिन बीते दिन से शुरू हुए दूसरे टेस्ट के पहले दिन मेज़बान टीम ने मेहमान टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा (5/96) की शानदार गेंदबाजी के आगे आस्ट्रेलिया टीम पहले दिन ही ढेर हो गई. मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले दिन ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज़ 243 रन बनाकर सिमट गई. हालांकि आस्ट्रेलिया शुरुआत काफी अच्छी रही थी. डेविड वॉर्नर (63) और कैमरुन बैंक्रॉफ्ट (38) ने पहले विकेट के लिए 98 रनों की शानदार साझेदारी की. वर्नोन फिलेंडर ने इसे शतकीय साझेदारी में तब्दील नहीं होने दिया. उन्होंने 98 के स्कोर पर बैंक्रॉफ्ट को विकेट के पीछे क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट कराया. इसके बाद, फिलेंडर ने उस्मान ख्वाजा (4) को भी क्विंटन के हाथों ही कैच आउट करा पवेलियन का रास्ता दिखाया. 117 के स्कोर पर लुंगी नगीदी ने वॉर्नर को आउट कर आस्ट्रेलिया टीम का अहम विकेट गिरा दिया. तीन विकेट खो चुकी आस्ट्रेलिया टीम की पारी को शॉन मार्श (24) और स्टीव स्मिथ (25) ने 44 रनों की साझेदारी कर संभालने की कोशिश की, लेकिन रबाडा ने मुश्किलें खड़ी कर दीं. रबाडा ने पहले 161 के स्कोर पर स्मिथ को पगबाधा आउट किया और इसके बाद 166 के स्कोर पर मार्श को भी पगबाधा आउट कर आस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट भी गिरा दिया. स्मिथ के आउट होने के बाद टीम की पारी बिखर गई. रबाडा ने 170 के स्कोर पर ही दो बल्लेबाजों मिशेल मार्श (4) और पैट कमिंस को आउट किया. ये दोनों बल्लेबाज क्विंटन के हाथों लपके गए. मिशेल स्टॉर्क (8) और नाथन लॉयन (17) ने आठवें विकेट के लिए 12 रन ही जोड़े थे कि एक बार फिर रबाडा ने स्टॉर्क को बोल्ड कर पवेलियन भेजा. 212 के स्कोर पर नगीदी ने लॉयन को बोल्ड कर आस्ट्रेलिया का नौंवा विकेट भी गिरा दिया. टिम पेन (36) और जोश हाजलेवुड (10) ने दसवें विकेट के लिए 31 रनों की साझेदारी कर टीम को 243 के स्कोर तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर नगीदी ने पेन को बोल्ड कर दिया. इसके साथ ही आस्ट्रेलिया की पहली पारी समाप्त हो गई. इस पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए रबाडा ने पांच व नगीदी ने तीन विकेट लिए. फिलेंडर को दो सफलता हाथ लगी. इसके बाद, अपनी पहली पारी खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं. सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर (11) और नाइट वॉचमैन के रूप में बल्लेबाजी करने आए कगीसो रबाडा (17) नाबाद पवेलियन लौटे. मेजबान टीम ने दिन का एकमात्र विकेट अदेन मार्करम के रूप में खोया जिन्हें 11 के निजी स्कोर पर पैट कमिंस ने आउट किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget