एक्सप्लोरर

कड़कनाथ: मध्यप्रदेश से विराट कोहली और टीम के लिए आई 'कड़क' डाइट, जानें क्या है इसमें खास

डॉ. तोमर ने झाबुआ के कड़कनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि ये भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी डाइट है. उन्होंने कहा कि नेशनल रिसर्च सेंटर भी अपनी लैब रिपोर्ट में इस बात का दावा कर चुका है.

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के झाबुआ के आदिवासी इलाके के एक पशु-चिकित्सा वैज्ञानिक ने टीम इंडिया और विराट कोहली के लिए एक डाइट बताई है जो मांसपेशियों को बढाएगा और कोलेस्ट्रॉल को कम रखेगा. जी हां इस डाइट का नाम है कड़कनाथ. ये पक्षी एक प्रकार का मुर्गा ही होता है जिसमें आइरन की मात्रा काफी ज्यादा होती है तो वहीं इस मुर्गे का मीट और खून काले रंग का होता है.

मध्यप्रदेश को हाल ही में GI टैग मिला है यानी की अब ये पक्षी सिर्फ मध्यप्रदेश में ही पाया जाता है. इससे पहले ये मुर्गा विलुप्त होने की कगार पर था. लेकिन अब झाबुआ में मुर्गी पालन का व्यापार दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है. जिससे इनकी तादाद अब बढ़ रही है. इन मुर्गों को ज्यादातर मुंबई और दिल्ली के 5 सितारा होटलों में भेजा जाता है, जो एक बिजनेस के साथ कमाई का जरिया भी है. कृषि विज्ञान केंद्र ने बीसीसीआई को एक चिट्ठी ट्वीट की जिसमें विराट कोहली और टीम के लिए कड़कनाथ के बारे में बताया गया है.

चिट्ठी को वीके के हेड डॉ. एस तोमर ने लिखा हैं. उन्होंने कहा कि, 'मीडिया रिपोर्ट से पता चला कि विराट कोहली और बाकी की टीम अपनी डाइट में ग्रिल्ड चिकन का सेवन करती है. लेकिन इस चिकन में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी ज्यादा होती है तो वहीं फैट भी. इसलिए आप लोगों को इसे पहले ही बंद कर शाकाहारी भोजन का सेवन शुरू कर देना चाहिए था.'

डॉ. तोमर ने झाबुआ के कड़कनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि ये भारतीय टीम के लिए सबसे अच्छी डाइट है. उन्होंने कहा कि नेशनल रिसर्च सेंटर भी अपनी लैब रिपोर्ट में इस बात का दावा कर चुका है. उन्होंने आगे कहा कि, ये एक ऐसा मुर्गा है जिसमें 1.94 प्रतिशत फैट होता है जो दूसरे मुर्गों में 25 प्रतिशत होता है. वहीं कोलेस्ट्रॉल लेवल इसमें 59mg होता हो तो वहीं दूसरे मुर्गों में ये मात्रा 218mg होती है.

बता दें कि कड़कनाथ भिल और भिलाई समुदाय के लिए एक नियमित डाइट है जिसे लोग 'काली मासी' कहते हैं. डॉ. तोमर ने कहा कि अगर उन्हें बीसीसीआई की तरफ से उनकी चिट्ठी का कोई जवाब आता है तो वो कड़कनाथ के बारे में और जानकारी देने के लिए तैयार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA वर्ल्ड कप में सट्टेबाजों की फेवरेट टीमें कौन सी? किस टीम पर मिल रहा कितना पैसा? जानें सभी का हाल
FIFA वर्ल्ड कप में सट्टेबाजों की फेवरेट टीमें कौन सी? किस टीम पर मिल रहा कितना पैसा?
वैभव सूर्यवंशी के बाद ये 4 खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू, BCCI ने जिम्बाब्वे सीरीज में दिया मौका
वैभव सूर्यवंशी के बाद ये 4 खिलाड़ी करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू, BCCI ने जिम्बाब्वे सीरीज में दिया मौका
इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI ने तारीख का किया एलान
इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया के लिए कब खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? BCCI ने तारीख का किया एलान
घनघोर बेइज्जती! वनडे में जिम्बाब्वे ने 141 रन डिफेंड कर रचा इतिहास, बांग्लादेश को रौंदा
घनघोर बेइज्जती! वनडे में जिम्बाब्वे ने 141 रन डिफेंड कर रचा इतिहास, बांग्लादेश को रौंदा

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget