एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2021-22: सीजन की पहली जीत दर्ज करने के इरादे से परदीप नरवाल की यूपी योद्धा से पंगा लेगी तेलुगू टाइटंस

Pro Kabaddi: दोनों टीमों के बीच प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में अभी तक 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें यूपी योद्धा को 3 जीत मिली है और तीन बार ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.

Pro Kabaddi league Season 8, UP Yoddha vs Telugu Titans: आज शनिवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में खेले जाने वाले प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 56वें मुकाबले में यूपी योद्धा (UP Yoddha) का सामना तेलुगू टाइटंस (Telugu Titans) से होगा. टाइटंस 8 मुकाबलों में 6 हार चुकी है और दो टाई कराने में सफल रही है. सिद्धार्थ देसाई (Siddhartha Desai) के चोटिल होने के बाद रोहित कुमार टीम की कमान संभाल रहे हैं लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाएंगे. दूसरी ओर यूपी योद्धा भी लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही है. टीम ने अभी तक 9 में से सिर्फ 2 मैच जीता है और 4 बार हार का सामना करना पड़ा है. टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर है और इस मैच में जीत हासिल कर शीर्ष छह में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैट पर उतरेगी. ये मुकाबला रात 8:30 बजे से शुरू होगा, जिसका सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

तेलुगू को पहली जीत का इंतजार

तेलुगू टाइटंस इस सीजन सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली टीम रही है. अंक तालिका में उसकी स्थिति बताती है कि टीम का प्रदर्शन इस सीजन कैसा रहा है. सिद्धार्थ देसाई की कमी अभी तक कोई पूरी नहीं कर पाया है. रोहित कुमार (Rohit Kumar) टीम को पहली जीत दिलाने में नाकाम रहे हैं. टीम लगातार 4 मैच हार चुकी है और तालिका में आखिरी पायदान पर है. रजनीश (Rajneesh) और आदर्श टी (Adarsh T) ने पिछले कुछ मुकाबलों में अच्छा किया है. अंकित बेनीवाल (Ankit Beniwal) और रुतूराज कोरावी (Ruturaj Koravi) इस मैच में अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगे. पिछले मैच में सुरेंदर सिंह (Surender Singh) ने टीम की कमाल संभाली थी लेकिन वो अपना खाता भी नहीं खोल सके. उम्मीद है रोहित वापसी करेंगे और टीम के पहली जीत दिलाने में सफल होंगे.

यह भी पढ़ें: Pro Kabaddi League: इस सीजन कई नए रिकॉर्ड बनाने वाले नवीन कुमार ने परदीप नरवाल और मनिंदर सिंह को भी छोड़ा पीछे

सुरेंदर गिल और परदीप पर होगी नजरें

प्रो कबड्डी लीग के सबसे बड़े रेडर परदीप नरवाल (Pardeep Narwal) का अभी तक वो फॉर्म नहीं दिखा है, जिसके लिए वो जाने जाते हैं. टीम अपनी लय बरकरार नहीं रख पा रही है. सुरेंदर गिल (Surender Gill) टीम के मुख्य रेडर हैं और डिफेंस में उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है. श्रीकांत जाधव (Srikanth Jhadhav) फॉर्म में लौट रहे हैं और नीतेश कुमार (Nitesh Kumar) के साथ आशु सिंह (Ashu Singh) और सुमित (Sumit) अभी तक योद्धाओं की डिफेंस को मजबूत रखने मे सफल रहे हैं. सुरेंदर गिल, श्रीकांत और परदीप नरवाल का चलना योद्धाओं की जीत की गारंटी है, साथ ही डिफेंस को और बेहतर होने की जरूरत है. टाइटंस के खिलाफ योद्दा सीजन की अपनी तीसरी जीत के इरादे से मैट पर उतरेंगे.

यह भी पढ़ें: Pro Kabaddi League 2021-22: इन चार टीमों को प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के प्लेऑफ्स में पहुंचना होगा आसान

क्या कहते हैं आंकड़े

दोनों टीमों के बीच प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में अभी तक 9 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें यूपी योद्धा को 3 जीत मिली है और तीन बार ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों के बीच तीम मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए हैं. इस मैच में दोनों टीमें जीत हासिल कर अपना रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: '16 राज्यों में आंधी-बारिश का खतरा, 70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं', मौसम विभाग की चेतावनी
'16 राज्यों में आंधी-बारिश का खतरा, 70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं', मौसम विभाग की चेतावनी
‘खर्च कम करने की नहीं, समझदारी से करने की अपील’, PM मोदी ने देश से क्यों किया ऐसा अनुरोध?
‘खर्च कम करने की नहीं, समझदारी से करने की अपील’, PM मोदी ने देश से क्यों किया ऐसा अनुरोध?
महाराष्ट्र: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच PM की अपील पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, कर दिया ये ऐलान
महाराष्ट्र: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच PM की अपील पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, कर दिया ये ऐलान
केरल के तिरुवनंतपुर में कल 11 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सीएम के नाम पर लगेगी मुहर
केरल के तिरुवनंतपुर में कल 11 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सीएम के नाम पर लगेगी मुहर

वीडियोज

Sansani: दीवानी बेटी को मौत की सजा ! | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi: सलाह मोदी की..सवाल आपका! | PM Modi Gold Appeal | Modi Convoy | Rahul
Prateek Yadav Death News: प्रतीक की डेथ मिस्ट्री...हो गया खुलासा! | Bharat ki Baat | Aparna Yadav
Abp Report | NEET Paper Leak | Exam Cancelled:पेपर लीक का मास्टरमाइंड शुभम गिरफ्तार!
Gold Silver Price Hike | Sandeep Chaudhary: आम जनता बेहाल, महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सीधा खुलासा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: '16 राज्यों में आंधी-बारिश का खतरा, 70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं', मौसम विभाग की चेतावनी
'16 राज्यों में आंधी-बारिश का खतरा, 70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं', मौसम विभाग की चेतावनी
‘खर्च कम करने की नहीं, समझदारी से करने की अपील’, PM मोदी ने देश से क्यों किया ऐसा अनुरोध?
‘खर्च कम करने की नहीं, समझदारी से करने की अपील’, PM मोदी ने देश से क्यों किया ऐसा अनुरोध?
महाराष्ट्र: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच PM की अपील पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, कर दिया ये ऐलान
महाराष्ट्र: पेट्रोल-डीजल संकट के बीच PM की अपील पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला, कर दिया ये ऐलान
केरल के तिरुवनंतपुर में कल 11 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सीएम के नाम पर लगेगी मुहर
केरल के तिरुवनंतपुर में कल 11 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक, सीएम के नाम पर लगेगी मुहर
RCB vs KKR Highlights: विराट कोहली के शतक ने छीनी कोलकाता से जीत, पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची बेंगलुरु
विराट कोहली के शतक ने छीनी KKR से जीत, पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंची RCB
वरुण धवन ने 'नो एंट्री 2' फिल्म से किया किनारा, होल्ड हुई फिल्म?
वरुण धवन ने 'नो एंट्री 2' फिल्म से किया किनारा, होल्ड हुई फिल्म?
Sweet With Water Tradition: भारतीय कल्चर में पानी के साथ क्यों दिया जाता है मीठा, क्या इसका सेहत से कुछ लेना-देना?
भारतीय कल्चर में पानी के साथ क्यों दिया जाता है मीठा, क्या इसका सेहत से कुछ लेना-देना?
US-Israel-Iran War Impact : युद्ध हजारों किमी दूर और असर आपकी रसोई पर, जानिए कैसे इस युद्ध की आग ने आपके घर में बनाई जगह?
युद्ध हजारों किमी दूर और असर आपकी रसोई पर, जानिए कैसे इस युद्ध की आग ने आपके घर में बनाई जगह?
Embed widget