एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League: इस सीजन कई नए रिकॉर्ड बनाने वाले नवीन कुमार ने परदीप नरवाल और मनिंदर सिंह को भी छोड़ा पीछे

PKL-8: सीजन 6 में दबंग दिल्ली के साथ अपने प्रो कबड्डी करियर का आगाज करने वाले नवीन कुमार ने 2018 में 22 मैच खेले और 177 रेड प्वाइंट हासिल किए.

Pro Kabaddi league Season 8: प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 में कुछ खिलाड़ियों ने शुरू से धमाकेदार प्रदर्शन किया है, तो कुछ खिलाड़ी धीर-धीरे अपनी लय में लौट रहे हैं. लेकिन इस सीजन एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसने शुरू से जो लय पकड़ी उसे अभी तक बरकरार रखी है। सीजन 6 में दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) के साथ अपने प्रो कबड्डी करियर का आगाज करने वाले नवीन कुमार (Naveen Kumar) ने 2018 में 22 मैच खेले और 177 रेड प्वाइंट हासिल किए. सीजन 7 में नवीन ने अपनी रफ्तार बढ़ाई और 23 मैचों में 303 रेड प्वाइंट हासिल कर सीजन के तीसरे सबसे सफल रेडर बने थे. इस सीजन नवीन ने 8 मैचों में 130 रेड प्वाइंट हासिल कर लिया है.

नवीन एक्सप्रेस के नाम एक और कीर्तिमान

10 जनवरी को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 46वें मुकाबले में जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) और दबंग दिल्ली केसी (Dabang Delhi KC) आमने सामने हुईं, जहां दिल्ली को 30-28 से हार का सामना करना पड़ा. ये दबंग दिल्ली केसी के इस सीजन की पहली हार थी. ये पहला मैच था जिसमें नवीन कुमार अपना सुपर 10 पूरा करने से चूक गए. लेकिन उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिया, जो इतिहास में परदीप नरवाल (Pardeep Narwal), पवन सहरावत (Pawan Sehrawat) और मनिंदर सिंह (Maninder Singh) जैसे दिग्गज रेडर भी नहीं कर पाए हैं. जयपुर के खिलाफ मैच के दूसरे हाफ में नवीन कुमार ने पहला अंक लेते ही अपने करियर का 600वां रेड प्वाइंट हासिल कर लिया. वो सबसे तेज़ 600 रेड प्वाइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

परदीप और मनिंदर को छोड़ा पीछे

नवीन कुमार ने अपने करियर के 53वें मैच में 600 के आंकड़े को छूआ है. इस तरह वो सबसे तेज 600 रेड प्वाइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड परदीप नरवाल के पास था, जिन्होंने अपने 63वें मुकाबले में 600 के आंकड़े को छूआ था। फिलहाल परदीप नरवाल 1200 से अधिक रेड प्वाइंट हासिल कर चुके हैं. इस मामले में तीसरे स्थान पर बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors) के कप्तान मनिंदर सिंह हैं, जिन्होंने अपने करियर के 68वें मुकाबले में 600 रेड प्वाइंट पूका किया था. नवीन कुमार के रिकॉर्ड को तोड़ना आसान नहीं होगा. क्योंकि प्रो कबड्डी में अभी जो भी खिलाड़ी 600 रेड के करीब है, वो नवीन से बहुत ज्यादा मैच खेल चुके हैं.

Pro Kabaddi League 2021-22: IPL के तर्ज पर प्रो कबड्डी लीग में भी होगी बेस्ट रेडर और बेस्ट डिफेंडर की पहचान, मैट पर इस रंग के स्लीव्स पहनेंगे खिलाड़ी

Pro Kabaddi: कबड्डी किंग परदीप नरवाल के ये हैं फेवरेट क्रिकेटर, कोच ने कहा स्टार तो रिकॉर्ड्स ने इन्हें बनाया दमदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget