एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2021-22: बंगाल वॉरियर्स के खिलाफ आज रात मैट पर उतरेगी यू मुंबा, इन खिलाड़ियों पर होगी नजर

PKL-8: दोनों टीमें इस सीजन 9-9 मुकाबले खेल चुकी हैं और दोनों को पिछले तीन मुकाबलों में एक-एक जीत मिली है. बंगाल वॉरियर्स इस सीजन 4 मैच जीत चुकी है लेकिन 5 मैच हारने की वजह से 9वें स्थान पर है.

Pro Kabaddi league Season 8, U Mumba vs Bengal Warriors: आज (शनिवार) को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में खेले जाने वाले प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 57वें मुकाबले में यू मुंबा (U Mumba) का सामना बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors) से होगा. दोनों टीमें इस सीजन 9-9 मुकाबले खेल चुकी हैं और दोनों को पिछले तीन मुकाबलों में एक-एक जीत मिली है. बंगाल वॉरियर्स इस सीजन 4 मैच जीत चुकी है लेकिन 5 मैच हारने की वजह से 9वें स्थान पर है. दूसरी ओर यू मुंबा ने बंगाल से एक कम मैच जीता है लेकिन तीन मुकाबले टाई खेलने की वजह से उनके 25 अंक हैं और वो तालिका में छठे स्थान पर हैं. ये मुकाबला रात 9:30 बजे से शुरू होगा, जिसका सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी मुंबा

प्रो कबड्डी सीजन दो की चैंपियन यू मुंबा का फॉर्म इस सीजन मिला-जुला रहा है. टीम ने 9 में से तीन मैच जीते हैं और तीन में हार का सामना करना पड़ा है, तो तीन मैच ही बराबरी पर समाप्त हुए हैं. पिछले मुकाबले में टीम की ना डिफेंस चली थी और न ही रेडर कुछ खास कर पाए थे. पूरे मैच में कोई भी खिलाड़ी 5 से अधिक अंक हासिल नहीं कर पाया था. हालांकि इस हार में टीम को बेहतरीन डिफेंडर मिल गया था. राहुल सेठपाल (Rahul Sethpal) ने हाई-5 पूरा किया और इस मैच में उनपर सबकी नज़र होगी. फजल अत्राचली (Fazal Atrachali) के साथ रिंकू (Rinku) और हरेंदर कुमार (Harender Kumar) भी टीम को जीत की पटरी पर लाने के लिए पूरी ताकत लगाना चाहेंगे.

मनिंदर सिंह पर होगी सबकी नज़र

पिछले मुकाबले में तमिल थलाइवाज (Tamil Thalaivas) को हराकर जीत की पटरी पर लौटने वाली बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors) अपनी लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. टीम के लिए मनिंदर सिंह (Maninder Singh) लगातार रेड प्वाइंट्स हासिल कर रहे हैं, तो रण सिंह (Ran Singh) और अमित निरवाल (Amit Nirwal) ने बंगाल को और ताकतवर बना दिया है. आकाश पिकलमुंडे (Akash Pikalmunde) और मोहम्मद नबीबक्श (Mohammad Nabibaksh) की फॉर्म वॉरियर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और इस मैच में वो जीत की दावेदार होगी. मनिंदर सिंह इस मैच में सुपर 10 पूरा कर रिकॉर्ड बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Pro Kabaddi League 2021-22: इन चार टीमों को प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के प्लेऑफ्स में पहुंचना होगा आसान

क्या कहते हैं आंकड़े

दोनों टीमों के बीच प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में अभी तक 14 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें बंगाल वॉरियर्स को सिर्फ 4 मुकाबलों में जीत मिली है, तो 10 बार उन्हें यू मुंबा से हार का सामना करना पड़ा है. पिछले सीजन दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने हुई थीं और तीनों बार बाज़ी बंगाल वॉरियर्स ने मारी थी.

यह भी पढ़ें: Pro Kabaddi League: इस सीजन कई नए रिकॉर्ड बनाने वाले नवीन कुमार ने परदीप नरवाल और मनिंदर सिंह को भी छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
सावधान! यूपी में 19 और 20 मई को लू का रेड अलर्ट, सीधे धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह
सावधान! यूपी में 19 और 20 मई को लू का रेड अलर्ट, सीधे धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह
IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान

वीडियोज

Samay Raina के शो से सामने आई तस्वीर, पैनल में दिखीं आलिया भट्ट और शरवरी
शादी को लेकर Sara Ali Khan का बड़ा बयान, बोलीं- जल्दबाजी में नहीं करूंगी शादी
Man Atisundar: Radhya की महीनों की मेहनत रंग लाई, खुली Niharika की पोल
Bollywood News: सोशल मीडिया पर तन्हाई वाले पोस्ट से मचा हड़कंप, भाईजान को खुद आकर बयां करना पड़ा सच
Salman Khan ने बताया क्यों नहीं पढ़ते scripts, वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
सावधान! यूपी में 19 और 20 मई को लू का रेड अलर्ट, सीधे धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह
सावधान! यूपी में 19 और 20 मई को लू का रेड अलर्ट, सीधे धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह
IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गन प्वॉइंट पर हुई किडनैपिंग, फिर नहर में मिला शव
कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गन प्वॉइंट पर हुई किडनैपिंग, फिर नहर में मिला शव
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
Broccoli Farming: जिम वालों और अमीरों के बीच जमकर है इस चीज की डिमांड, खेत में लगा लेंगे तो छापेंगे नोट
जिम वालों और अमीरों के बीच जमकर है इस चीज की डिमांड, खेत में लगा लेंगे तो छापेंगे नोट
OLA-Uber और डिलीवरी वालों के लिए अलर्ट! इस राज्य में नहीं चला पाएंगे पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियां
OLA-Uber और डिलीवरी वालों के लिए अलर्ट! इस राज्य में नहीं चला पाएंगे पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियां
Embed widget