एक्सप्लोरर

T20: दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डूमिनी को युवा खिलाड़ियों से चौथे वनडे जैसे प्रदर्शन की उम्मीद

छह मैचों की वनडे सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में टीम से ड्रॉप किए गए जेपू डूमिनी आज से शुरू हो रही टी20 सीरीज़ में टीम की कमान संभालेंगे. चोटिल फाफ डू प्लेसी की जगह अब टी20 क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इस अनुभवी क्रिकेटर पर भरोसा जताया है.

सेंचुरियन: छह मैचों की वनडे सीरीज़ के आखिरी मुकाबले में टीम से ड्रॉप किए गए जेपू डूमिनी आज से शुरू हो रही टी20 सीरीज़ में टीम की कमान संभालेंगे. चोटिल फाफ डू प्लेसी की जगह अब टी20 क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने इस अनुभवी क्रिकेटर पर भरोसा जताया है. इस भरोसे पर खरे उतरने के वादे कर रहे डूमिनी को भी उम्मीद है कि टी20 क्रिकेट में उनके युवा खिलाड़ी आक्रामक रूख दिखाकर पासा पलट देंगे. दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान जेपी डुमिनी ने कहा, 'युवा खिलाड़ियों और उनकी ‘आक्रमक शैली’ पर निर्भर होगी टी20 सीरीज़.' दक्षिण अफ्रीकी चयन समिति ने वनडे की करारी शिकस्त से सीख लेते हुए टी20 के लिए 14 सदस्यीय टीम में 6 नए खिलाड़ियों को मौका दिया है. डुमिनी ने कहा, 'मुझे लगता है कि नये खिलाड़ियों के आने से हमें फायदा होगा. इस मुद्दे पर हमने शनिवार सुबह भी चर्चा की कि हम ज्यादा से ज्यादा नये खिलाड़ियों को मौका दे सकें. यह प्रारूप अलग है. यह थोड़ा तेज और आक्रामक प्रारूप है.' उन्होंने कहा, 'मैं टीम का नेतृत्व करने को लेकर खुश हूं. मुझे लगता है कि मैं कप्तानी में अपना सर्वश्रेष्ठ कर पाता हूं. मैं इससे काफी उत्सुक हूं.' वहीं वनडे में मिली हार पर डुमिनी ने कहा, 'वनडे सीरीज़ काफी निराशाजनक रही, जहां भारतीय टीम ने हमें हर विभाग में पछाड़ दिया. यह ऐसा है जिस पर हमें विचार करना होगा कि विश्व कप से एक साल पहले हम कहां है.' इसके साथ ही छूटे टी20 फॉर्मेट पर डूमिनी ने चौथे वनडे का उदाहरण देते हुए अपनी टीम के बेहतर प्रदर्शन की भी उम्मीद जताई. डुमिनी ने कहा कि छोटे प्रारूप के मैच में उनकी टीम भारतीय आक्रमण का बेहतर तरीके से सामना करेगी. उन्होंने कहा, 'अगर आप चौथा मैच देखोगे तो वह कम ओवरों का मैच हो गया था. हमारे लिए यह टी20 के मंच जैसा क्रिकेट हो गया था. मुझे लगता है कि वैसी मानसिकता के साथ हम सर्वश्रेष्ठ करते हैं. इसलिए मैं यह देखने को लेकर काफी उत्सुक हूं कि इस प्रारूप में हम कैसा करते है.' डुमिनी ने कहा कि शानदार फार्म में चल रहे भारतीय टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों (शिखर धवन, रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली) को आउट कर टीम पर दबाव बनाना चाहेंगे. तीन मैचों की टी20 सीरीज़ का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार आज शाम 6 बजे से जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा. दक्षिण अफ्रीकी टीम: जेपी ड्यूमिनी (कप्तान), फरहान बेहार्डियन, जूनियर डाला, एबी डिविलियर्स, रीजा हेन्ड्रिक्स, क्रिस्टियन जोनेकर, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, डेन पीटरसन, आरोन फांगिसो, एंडेल फेलुकवायो, तबरेज शम्सी, जॉन-जॉन स्मिट्स.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 1st T20I Live Score: छक्का लगातार फिलिप्स ने पूरा किया अर्धशतक, 200 के करीब न्यूजीलैंड; डेथ ओवरों का खेल जारी
LIVE: छक्का लगातार फिलिप्स ने पूरा किया अर्धशतक, 200 के करीब न्यूजीलैंड; डेथ ओवरों का खेल जारी
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी
क्राइस्टचर्च पर कितने रन आसानी से हो जाएंगे चेज? NZ को इतने स्कोर पर रोकना जरूरी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget