एक्सप्लोरर

भारतीय रेसर जेहान ने शूमाकर को पछाड़कर फार्मूला टू चैम्पियनशिप में पहला स्थान हासिल किया

उभरते हुए भारतीय रेसर जेहान दारूवाला ने यहां बहरीन ग्रां प्री सपोर्ट रेस में तीसरे स्थान के लिये रोमाचंक मुकाबले में चैम्पियनशिप के शीर्ष ड्राइवर मिक शूमाकर को पछाड़ते हुए पहला फार्मूला टू पोडियम स्थान हासिल किया.

बहरीन: उभरते हुए भारतीय रेसर जेहान दारूवाला ने यहां बहरीन ग्रां प्री सपोर्ट रेस में तीसरे स्थान के लिये रोमाचंक मुकाबले में चैम्पियनशिप के शीर्ष ड्राइवर मिक शूमाकर को पछाड़ते हुए पहला फार्मूला टू पोडियम स्थान हासिल किया.

ग्रिड में आठवें स्थान से शुरूआत करते हुए जेहान दो स्थान आगे हो गये और कुछ लैप्स तक छठे स्थान पर बरकरार रहे. हालांकि पांचवें लैप में वह दो स्थान गंवा बैठे और सर्किट से दूर हो गये। इससे उनकी रफ्तार में कमी आई जिससे वह और स्थान गंवा बैठे. वह कुछ लैप्स तक 10वें स्थान पर रहे और टायर बदलने के लिये पिट में आए.

भारत के 22 साल के जेहान ने पिट से 18वें स्थान से जुड़े लेकिन जल्द ही वह आगे बढ़ने लगे और 32 लैप की रेस में वह 19वीं लैप में छठे स्थान पर पहुंच गए. जेहान ने जल्द ही कई रेस के विजेता रोबर्ट श्वार्टजमैन को पीछे छोड़ा और पांचवें स्थान पर पहुंच गये। शूमाकर ने फिर अपना अनिवार्य पिट स्टॉप लिया.

शूमाकर जब पिट से निकले तो वह इस भारतीय के पीछे थे जो अब तीसरे स्थान पर था. शूमाकर और जेहान छह लैप्स तक बिलकुल बराबरी पर रहे. इसके बाद शूमाकर और जेहान के बीच अंतर दो, 1.5 और 0.7 सेकेंड का हो गया. अब पांच लैप्स बचे थे, शूमाकर के पास अपना डीआरएस (ड्रैग रिडक्शन सिस्टम) इस्तेमाल करने का भी मौका था जिससे उनकी रफ्तार तेज हो जाती.

वह जेहान को पछाड़ देते लेकिन कुछ लैप्स के दिलचस्प मुकाबले में जेहान डीआरएस विकल्प के बिना ही सत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल करने में सफल रहे. जेहान ने खुद पर काबू रखते हुए अपनी कार्लिन कार को सही स्थान पर रखा और शूमाकर को आगे जाने से रोक दिया.

शूमाकर इस दौरान गलती भी कर बैठे और जेहान उनसे 0.894 सेकेंड पहले तीसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे. ब्राजील के फेलिपे ड्रगोविच ने रेस जीती जबकि कैलम इलोट दूसरे स्थान पर रहे. जेहान पिछले साल एफआईए फार्मूला थ्री चैम्पियनशिप में दूसरे उप विजेता रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?
आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
महेला जयवर्धने ने छोड़ी MI, हेड कोच पद से इस्तीफा; अचानक फैसले से दुनिया हैरान
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से हुए बाहर, स्टार गेंदबाज ने किया रिप्लेस; कप्तान भी बदला
भुवनेश्वर कुमार टीम इंडिया से हुए बाहर, स्टार गेंदबाज ने किया रिप्लेस
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget