एक्सप्लोरर

बुमराह की तेज गेंदों के सामने विकेटकीपिंग करना बेहद मुश्किल है: केएल राहुल

केएल राहुल अब टीम इंडिया के लिए विकेटकीपिंग कर रहे हैं. इस बीच उनसे जब पूछा गया कि किस गेंदबाज के सामने उन्हें विकेट के पीछे खड़े रहने में दिक्कत होती है. इसपर राहुल ने जसप्रीत बुमराह का नाम लिया.

कोरोना संकटकाल में एक तरफ जहां दुनिया में कोई भी खेल टूर्नामेंट्स का आयोजन नहीं हो पा रहा है तो वहीं क्रिकेटर्स के लिए सोशल मीडिया वरदान के रूप में सामने आया है. क्रिकेटर्स अब सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और रोजाना दूसरे खिलाड़ी या अपने फैंस से सवाल जवाब सेशन कर रहे हैं. इस बीच केएल राहुल से भी किसी ने पूछा कि विकेट के पीछे उन्हें किस गेंदबाज की गेंदबाजी से सबसे ज्यादा परेशानी होती है. राहुल ने कहा कि वो जसप्रीत बुमराह हैं.

राहुल ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर सवाल जवाब सत्र के दौरान कहा, ‘‘विकेटकीपिंग का भरपूर लुत्फ उठा रहा हूं. वह गेंदबाज जिसके सामने विकेटकीपिंग करना सबसे मुश्किल है, जसप्रीत बुमराह है. ’’ अब तक भारत की तरफ से 36 टेस्ट, 32 वनडे ओर 41 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले राहुल ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला से विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला और फिर न्यूजीलैंड दौरे में भी यह भूमिका निभायी.

राहुल ने कहा कि आईपीएल 2016 में रायल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की तरफ से खेलना उनके करियर के लिये महत्वपूर्ण रहा. उन्होंने कहा, ‘‘यह आरसीबी के साथ 2016 का सत्र था जो मेरे करियर के लिये महत्वपूर्ण साबित हुआ क्योंकि लोगों ने सीमित ओवरों की क्रिकेट में भी मेरी क्षमता देखी.’’

आरसीबी की तरफ से क्रिस गेल के साथ ड्रेसिंग रूम साझा कर चुके राहुल ने कहा कि यह कैरेबियाई बल्लेबाज स्मार्ट क्रिकेटर है.

उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजी जोड़ीदार के रूप में वह लाजवाब है. मैं गेल से पहली बार तब मिला जब मैं आरसीबी में था. क्रिस के साथ मेरी सबसे अच्छी बातचीत क्रीज पर होती थी. वह स्मार्ट क्रिकेटर है और अपने खेल की योजना बनाता है. उसका टीम में होना शानदार था और वह यहां तक कि युवाओं के साथ भी दोस्ताना रवैया रखता है. ’’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिसंबर 2014 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले राहुल ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी से टेस्ट कैप हासिल करना विशेष अहसास था. उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरे लिये विशेष और भावनात्मक क्षण था. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे उस श्रृंखला में खेलने का मौका मिलेगा तथा धोनी से कैप हासिल करना विशेष अहसास था. ’’

महाराष्ट्र पुलिस के सम्मान में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने बदली अपनी सोशल मीडिया अकाउंट की 'डीपी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीदरलैंड से हारी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर
नीदरलैंड से हारी टीम इंडिया, वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज, स्टार्क ने स्टेन को पछाड़ा

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget