एक्सप्लोरर

19 साल बाद रिंग में उतरे 'बॉक्सिंग के ब्रैडमैन' माइक टायसन, 27 साल के जेक पॉल से मिली हार; 8 राउंड तक चला मुकाबला

Jake Paul Beat Mike Tyson: महानतम बॉक्सरों में से एक माइक टायसन को जेक पॉल ने 78-74 से हराया है. टायसन 19 साल बाद बॉक्सिंग रिंग में उतरे थे.

Jake Paul vs Mike Tyson Fight Result: जेक पॉल ने दुनिया के महानतम बॉक्सरों में से एक माइक टायसन को हरा दिया है. उन्होंने इस दिग्गज एथलीट को 8 राउंड तक चले मुकाबले में 78-74 के स्कोर से हराकर इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों से अपना नाम दर्ज करवाया. बता दें कि माइक टायसन 19 साल बाद प्रोफेशनल बॉक्सिंग रिंग में वापसी कर रहे थे और उन्होंने पहले 2 राउंड जीत भी लिए थे, लेकिन उसके बाद 58 साल की उम्र उनके प्रदर्शन पर हावी पड़ने लगी. दूसरे राउंड के बाद जेक पॉल ने जबरदस्त वापसी करके टायसन पर दमदार पंच लगाए.

माइक टायसन ने इससे पहले आखिरी प्रोफेशनल फाइट साल 2005 में लड़ी थी. पिछले 19 सालों में बहुत कुछ बदल चुका था, लेकिन टायसन की फिटनेस में कोई कमी नहीं आई. दूसरी ओर 27 वर्षीय जेक पॉल पर नजर डालें तो वो इस ऐतिहासिक मुकाबले से पहले प्रोफेशनल बॉक्सिंग में 10-1 का रिकॉर्ड कायम कर चुके थे और यह उनकी 11वीं जीत है. यह इवेंट पहले इसी साल जून में होने वाला था, लेकिन टायसन ने किसी कारणवश फाइट नवंबर के लिए स्थगित करवा दी थी.

पहले और दूसरे राउंड में टायसन ने 10-9 से जीत दर्ज की थी. तीसरे राउंड में जेक पॉल ने बाजी मारी और चौथा चरण आने तक माइक टायसन के पैर लड़खड़ाने लगे थे. 58 साल की उम्र में लंबी फाइट करना आसान नहीं होता और उम्मीद अनुसार उनका स्टैमिना जवाब देने लगा था. पांच राउंड समाप्त हुआ तो जेक पॉल 48-47 से बढ़त बना चुके थे. यहां से टायसन पिछड़ते ही चले गए और उनका चेहरा साफ बयां कर रहा था कि उनका एनर्जी लेवल लगभग जवाब दे चुका है.

आखिरी राउंड में माइक टायसन ने अधिक प्रयास नहीं किए और अंत में जेक पॉल को 78-74 से विजेता घोषित किया गया. मुकाबला समाप्त होने के बाद दोनों ने गले लगाकर एक-दूसरे के प्रति सम्मान दिखाया. रिपोर्ट्स की मानें तो जेक पॉल को इस जीत के बाद 40 मिलियन यूएस डॉलर और माइक टायसन को 20 मिलियन डॉलर की राशि मिलने वाली है.

यह भी पढ़ें:

Neeraj Goyat: वहां अमेरिका में नीरज गोयत ने जीती फाइट, यहां हो गया करोड़ों की डील का एलान!

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, करोड़ों का हुआ नुकसान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget