ISL: केरला ब्लास्टर्स ने फाइनल में बनाई जगह, कोलकाता से होगा मुकाबला

नई दिल्ली: केरला ब्लास्टर्स ने दूसरे चरण के सेमीफाइनल में 10 खिलाड़ियों की दिल्ली डायनामोज के तीन बार पेनल्टी शूटआउट में चूकने से इंडियन सुपर लीग के फाइनल में प्रवेश किया. केरला ब्लास्टर्स ने पेनल्टी के जरिये मैच 3-0 से अपने नाम किया.
नियमित समय पर मैच 2-1 से घरेलू टीम के पक्ष में रहा. लेकिन 120 मिनट के रोमांचक मुकाबले के बाद स्कोरलाइन 2-1 (औसत 2-2) थी और मैच शूटआउट में चला गया. दो साल पहले शुरूआती चरण की तरह ही अब केरला ब्लास्टर्स का सामना रविवार को कोच्चि में होने वाले फाइनल में एटलेटिको डि कोलकाता से होगा.
मार्सेलिन्हों ने डायनामोज के लिये 21वें मिनट में गोल किया लेकिन ब्लास्टर्स ने डकेन्स नाजोन के 24वें मिनट में किये गये गोल से बराबरी हासिल की. रूबेन गोंजालेज रोचा ने (45 प्लस छह मिनट) ने दिल्ली डायनामोज को 2-1 से बढ़त दिला दी थी.



















