एक्सप्लोरर

Yuvraj Singh Team India: जब गांगुली के एक मजाक की वजह से उड़ गई थी युवराज की नींद, जानें पूरा किस्सा

युवराज सिंह ने खुलासा किया है कि कैसे गांगुली ने डेब्यू करने से पहले एक मजाक किया था, जिसके बाद वह डरकर पूरी रात सो नहीं पाए.

Yuvraj Singh Sourav Ganguly Team India: भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने खुलासा किया है कि कैसे उनके तत्कालीन कप्तान सौरव गांगुली ने 2000 आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट में डेब्यू करने से पहले एक मजाक किया था, जिसके बाद वह डरकर पूरी रात सो नहीं पाए. डेब्यू मैच में 18 वर्षीय युवराज ने ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रेट ली की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम पर दबदबा बनाया था, क्योंकि उनकी 80 गेंदों में 84 रन की शानदार पारी ने भारत को 265/9 तक पहुंचा दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए यह स्कोर बहुत अधिक साबित हुआ क्योंकि 7 अक्टूबर 2000 को नैरोबी में आईसीसी नॉकआउट क्वार्टर फाइनल में भारतीय जीत के साथ उन्हें 245 रन पर ऑलआउट कर दिया गया था.

मैच से एक रात पहले गांगुली ने युवराज से पूछा कि क्या वह अगले दिन ओपनिंग करेंगे. युवराज ने अपने कप्तान से कहा, "हां, अगर आप चाहते हैं कि मैं ओपन करूं तो मैं ओपन करूंगा. लेकिन शुक्रवार को होम ऑफ हीरोज स्पोर्ट्स18 पर बातचीत में युवराज ने माना कि वह पूरी रात सो नहीं पाए थे." युवराज ने खुलासा किया, "इस मजाक के कारण मुझे पूरी रात नींद नहीं आई थी."

मैच की सुबह कप्तान ने मजाक की बात कबूल की और खुद पारी की शुरुआत की. युवराज ने कहा, "मैं नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते समय घबराया हुआ था. लेकिन मैंने उस समय ध्यान खेलने पर लगाया था." लेकिन वह दिन युवराज का होने वाला था क्योंकि उन्हें 37 रन पर जीवनदान मिला था. युवराज ने कहा, अगर मैं आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू पर 37 रन भी बना लेता, तो मैं जिस गेंदबाजी आक्रमण का सामना कर रहा था, उससे मुझे बहुत खुशी होती."

युवराज ने आगे बताया, "सौभाग्य से, मैंने 84 रन बनाए, मुझे नहीं पता कि कैसे, बस गेंद को मारता चला गया. यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा क्षण था. ऑस्ट्रेलिया को हराकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त किया और उन्होंने माइकल बेवन को रन आउट करने के महत्व को याद किया."

बल्ले से प्रभावित करने के बाद युवराज ने अपनी फिल्डिंग क्षमता भी दिखाई, क्योंकि उन्होंने पिंच-हिटर इयान हार्वे को शानदार कैच लेकर आउट किया, लेकिन बेवन को रन आउट करने के लिए सीधे हिट ने ऑस्ट्रेलिया को मैच में बहुत पीछे कर दिया.

यह भी पढ़ें : IPL 2022: केएल राहुल के नाम दर्ज हुई एक खास उपलब्धि, जानें कैसे बने आईपीएल के सफल कप्तान

DC vs RR: नो-बॉल को लेकर फिर अंपायर से भिड़े ऋषभ पंत, कटेगी फीस! देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget