एक्सप्लोरर

IPL में 1000 रन बनाने वाले दूसरे सबसे युवा बने यशस्वी जायसवाल, सिर्फ 34 पारियों में हासिल किया यह मुकाम

Indian Premier League: यशस्वी जायसवाल का बल्ला आईपीएल के इस सीजन में जमकर बोल रहा है. जायसवाल ने अब तक 11 पारियों में 43.36 के औसत से 477 रन बनाए हैं.

Indian Premier League 2023: राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के लिए आईपीएल का 16वां सीजन अभी तक काफी शानदार रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले में यशस्वी ने अपने आईपीएल करियर के 1000 रन भी पूरे कर लिए. इस मुकाम पर पहुंचने के मामले में वह दूसरे सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में यशस्वी जायसवाल का एक बार फिर से आक्रामक रूप देखने को मिला. जायसवाल ने 18 गेंदों में 35 रनों की तेज पारी खेलते हुए आईपीएल में अपने 1000 रन भी पूरे किए. यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल में 1000 रन 21 साल 130 दिनों की उम्र में पूरे किए.

इस मामले में अब वह पृथ्वी शॉ को पीछे छोड़ते हुए दूसरे सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम है. पंत ने आईपीएल में अपने 1000 रन 20 साल 218 दिन की उम्र में 35 पारियों में पूरे किए थे.

यशस्वी ने सिर्फ 34 पारियों में हासिल किया यह मुकाम

आईपीएल में 1000 रन पूरे करने के मामले में यशस्वी जायसवाल पारियों के नजरिए से संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बने हैं. चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने भी आईपीएल में 34 पारियों में अपने 1000 रन पूरे किए थे. इस मामले में पहले स्थान पर संयुक्त तौर पर सचिन तेंदुलकर और रुतुराज गायकवाड़ का नाम है. दोनों ही खिलाड़ियों ने 31 पारियों में आईपीएल में 1000 रन पूरे किए थे.

आईपीएल के इस सीजन में यशस्वी जायसवाल के बल्ले से एक बेहतरीन अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली है. वह अब तक इस सीजन में 11 पारियों में 43.36 के औसत से 477 रन बना चुके हैं. ऑरेंज कैप की रेस में जायसवाल इस समय फॉफ डू प्लेसिस के बाद दूसरे स्थान पर हैं.

यह भी पढ़ें...

T20Is में जोस बटलर को 39 गेंद में 5 बार आउट कर चुके हैं भूवी, जानें SRH vs RR मैच से पहले 7 दिलचस्प फैक्ट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शान से फाइनल में पहुंची गुजरात, क्वालीफायर-2 में 214 बनाकर हारी राजस्थान; 31 मई को खिताबी भिड़ंत
शान से फाइनल में पहुंची गुजरात, क्वालीफायर-2 में 214 बनाकर हारी RR; 31 मई को खिताबी भिड़ंत
क्वालीफायर-2 में शुभमन गिल ने ठोकी IPL में सबसे तेज सेंचुरी, राजस्थान के खिलाफ रचा इतिहास
क्वालीफायर-2 में शुभमन गिल ने ठोकी IPL में सबसे तेज सेंचुरी, राजस्थान के खिलाफ रचा इतिहास
फाइनल में जाने के लिए GT को करना होगा IPL का सबसे बड़ा रन चेज, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
फाइनल में जाने के लिए GT को करना होगा IPL का सबसे बड़ा रन चेज, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
क्वालीफायर-2 में वैभव सूर्यवंशी ने 96 रन बनाकर लिखा नया इतिहास, IPL में कोई नहीं कर पाया ऐसा
क्वालीफायर-2 में वैभव सूर्यवंशी ने 96 रन बनाकर लिखा नया इतिहास, IPL में कोई नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News
Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget