एक्सप्लोरर

IPL 2024: कौन लेगा एमएस धोनी की जगह? CSK में कौन आगे बढ़ाएगा 'थाला' की विरासत'

IPL 2024: CSK के सीईओ काशी विश्वनाथन ने हाल ही में बताया कि एमएस धोनी के बाद टीम का कप्तान कौन हो सकता है. जानिए उन्होंने क्या कहा है.

IPL 2024: आईपीएल 2024 अब बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है, जिसके पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने आएंगे. इंडियन प्रीमियर लीग में सीएसके 5 बार की चैंपियन टीम है और इसकी कप्तानी हमेशा से एमएस धोनी के हाथों में रही है. धोनी ने अपने आईपीएल करियर में 250 मैच खेलकर 5,082 रन बनाए हैं, जिनमें 24 अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं. यह भी गौर करने योग्य बात है कि धोनी अब बूढ़े हो रहे हैं और एक समय ऐसा आएगा जब वो क्रिकेट को पूरी तरह अलविदा कह देंगे. ऐसे में सवाल उठने लाजिमी हैं कि धोनी की रिटायरमेंट के बाद आखिर कौन सा खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सभाल सकता है.

एमएस धोनी के बाद कौन होगा कप्तान

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ, काशी विश्वनाथन ने हाल ही में टीम के चेयरमैन एन श्रीनिवसन से इस विषय पर बात की थी. विश्वनाथन ने बताया, "आंतरिक रूप से इस मुद्दे पर बात चल रही है, लेकिन एन श्रीनिवासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अभी कप्तान और उपकप्तान को लेकर कोई बात नहीं की जाएगी. इस बात को कोच और कप्तान पर छोड़ दिया जाए तो अच्छा रहेगा. वो खुद फैसला लें और मुझे बताएं और मैं आप सभी तक इस जानकारी को पहुंचा दूंगा. उन्होंने मुझसे कहा, 'कप्तान और कोच खुद फैसला लेकर हमें फैसला सुनाएंगे, लेकिन तब तक हम सबको चुप रहना चाहिए."

सीएसके को 5 बार चैंपियन बना चुके हैं धोनी

एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके ने अपार सफलता प्राप्त की है. चेन्नई पहली बार 2010 और उससे अगले साल यानी 2011 में भी चैंपियन बनी थी. सीएसके को तीसरी बार चैंपियन बनने के लिए 7 साल इंतज़ार करना पड़ा क्योंकि उन्होंने अगली ट्रॉफी 2018 में जीती थी. इस दौरान टीम स्पॉट फिक्सिंग मामले के कारण 2 साल के लिए बैन भी रही थी. धोनी की कप्तानी में सीएसके ने 2021 और 2023 में भी आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था.

यह भी पढ़ें:

IPL 2024: सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाला गेंदबाज, खूब चलाया अपनी फिरकी का जादू

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Embed widget