एक्सप्लोरर

IPL 2024: सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाला गेंदबाज, खूब चलाया अपनी फिरकी का जादू

IPL 2024: आईपीएल के इतिहास में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज कई देखे गए हैं, लेकिन यहां आप उस गेंदबाज के बारे में जानेंगे जिसने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा हैट्रिक ली हैं.

IPL 2024: इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, लेकिन यह लीग पिछले 16 साल से लगातार क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बहुत बड़े मनोरंजन का स्रोत बनी रही है. किसी ने एक ही ओवर में कई छक्के लगाए हैं तो कोई आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम का हीरो बना है. वहीं गेंदबाजी में भी कई रिकॉर्ड बनते और टूटते रहे हैं. खैर यहां हम उस खिलाड़ी के बारे में आपको बताने वाले हैं, जिसने आज तक आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा हैट्रिक ली हैं.

आईपीएल में किसने ली हैं सबसे ज्यादा हैट्रिक

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज का नाम अमित मिश्रा है. उनकी सबसे पहली हैट्रिक साल 2008 में आई जब वो दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला करते थे. उन्होंने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में रवि तेजा, प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह को लगातार 3 गेंद पर आउट करते हुए हैट्रिक लगाई थी. अमित मिश्रा उस समय अपने करियर के चरम पर हुए थे और उनकी लेग स्पिन गेंदबाजी से बच पाना हर किसी के बस की बात नहीं थी.

मिश्रा की दूसरी हैट्रिक साल 2011 में आई और इस बार वो डेक्कन चार्जर्स की टीम को जॉइन कर चुके थे. लीग स्टेज के मैच में डेक्कन चार्जर्स ने पहले खेलते हुए 198 रन बनाए थे, वहीं टीम के गेंदबाजों ने पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने ही नहीं दिए. इस पारी के 16वें ओवर में अमित मिश्रा ने एक बार फिर अपनी फिरकी का जादू चलाते हुए रायन मैक्लेरन, मनदीप सिंह और रायन हैरिस को आउट करते हुए हैट्रिक लगाई थी.

मिश्रा की तीसरी और ऐतिहासिक हैट्रिक 2013 में आई और अब वो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे थे. आईपीएल 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद और पुणे वॉरियर्स का मैच चल रहा था, जिसमें हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 119 रन बनाए थे. यह मुकाबला बेहद कांटेदार रहा, लेकिन पारी के 19वें ओवर में अमित मिश्रा ने पुणे के भुवनेश्वर कुमार, राहुल शर्मा और अशोक डिंडा को आउट कर ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया था. हालांकि युवराज सिंह ने भी आईपीएल में 2 हैट्रिक चटकाई हैं, लेकिन अभी तक अमित मिश्रा की बराबरी कोई नहीं कर पाया है.

यह भी पढ़ें:

WPL 2024: स्प्रिंग वाले बल्ले से हरमनप्रीत ने मुंबई को जितायी थी हारी हुई बाज़ी? जानें वायरल दावे का सच

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
IPL में क्यों नहीं खेलते हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक? भारत से टी20 सीरीज के बीच खुद किया खुलासा
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
कोच को हटाया, अब इन 5 खिलाड़ियों को भी रिलीज कर सकती है CSK; देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget