एक्सप्लोरर

Washington Sundar: वाशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के पास क्या-क्या हैं विकल्प?

Washington Sundar Replacment: SRH के स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोट के चलते IPL 2023 से बाहर हो गए हैं. फिलहाल SRH ने उनके रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है.

Washington Sundar Ruled Out From IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. यह टीम जहां सात में से पांच मुकाबले गंवाकर पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर खिसक गई है, वहीं अब टीम के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी आईपीएल से बाहर हो गए हैं. हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा है. सनराइजर्स हैदराबाद के पास फिलहाल वाशिंगटन सुंदर के जाने से खाली हुई जगह भरने के लिए कोई अच्छा विकल्प भी नहीं है. ऐसे में यह टीम कैसे इस संकट से उबर सकती है, यहां समझने की कोशिश करते हैं...

वाशिंगटन सुंदर एक स्पिन ऑलराउंडर हैं. वह कसी हुई गेंदबाजी करने में तो माहिर है हीं, साथ ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने की भी काबिलियत रखते हैं. इस सीजन में भी उन्होंने गेंद और बल्ले से दम दिखाया है. वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को गेंदबाजी और बल्लेबाजी में संतुलन प्रदान करते हैं. अब उनके जाने से टीम प्रबंधन निश्चित तौर पर चिंता में होगा. क्योंकि उनके अलावा इस टीम में अन्य कोई बेहतर स्पिन ऑलराउंडर नहीं है और न ही रिप्लेसमेंट का एलान करने के लिए कोई अच्छा विकल्प बचा है. 

संभवतः SRH ऐसे मौके पर विवरांत शर्मा को मौका दे सकती है. मयंक डांगर और समर्थ व्यास भी स्पिन ऑलराउंडर विकल्प हैं लेकिन विवरांत इन दोनों के मुकाबले थोड़े बेहतर नजर आते हैं. यह भी हो सकता है कि SRH अब्दुल समद को मौका दे. वैसे, समद बल्लेबाजी बेहतर करते हैं लेकिन गेंदबाजी में थोड़े कम कामयाब रहे हैं.

यह भी हो सकता है कि SRH की टीम विशेषज्ञ विदेशी स्पिनर आदिल रशीद और अकील होसैन में से किसी एक को टीम में जगह दें. ऐसे में मार्को यान्सिन को बाहर बैठना पड़ेगा और उनकी जगह किसी एक भारतीय बैटिंग स्पेशलिस्ट को प्लेइंग-11 का हिस्सा बनाया जा सकता है. यहां अब्दुल समद और नितीश रेड्डी विकल्प हो सकते हैं.

क्या वाशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट का एलान करेगी SRH?
इसकी संभावना न के बराबर है. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत के सभी अच्छे स्पिन ऑलराउंडर्स फिलहाल किसी न किसी आईपीएल टीम का हिस्सा हैं. ऐसे में SRH के पास रिप्लेसमेंट प्लेयर लाने का विकल्प ज्यादा ठीक नहीं रहेगा. यह टीम निश्चित तौर पर अपनी मौजूदा स्क्वाड से ही काम चलाना पसंद करेगी.

यह भी पढ़ें...

Yash Dayal: 5 गेंद पर 5 छक्के पड़ने के बाद 7-8 किलो कम हो गया यश दयाल का वजन, तबीयत भी है खराब; हार्दिक पांड्या ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget