एक्सप्लोरर

IPL: क्या हैदराबाद की टीम के साथ बने रहेंगे विलियमसन? डेविड वार्नर ने दिया चौंकाने वाला जवाब

IPL: इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन अप्रैल-मई में खेला जाना है. 14वें सीजन से पहले विलियमसन के हैदराबाद की टीम से अलग होने के कयास लग रहे हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन से पहले मेगा ऑक्शन की खबरें सामने आ रही हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शायद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को रिटेन नहीं करेगी. लेकिन टीम के कप्तान डेविड वार्नर ने साफ कर दिया है कि विलियमसन टीम का अहम हिस्सा हैं और वह हैदराबाद के साथ बने रहेंगे.

इस साल सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने शुरुआती मैच हारने के बाद शानदार वापसी की. हैदराबाद की टीम क्वालिफायर टू में जगह बनाने में कामयाब रही. लेकिन बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली के अप्रैल-मई में खेले जाने वाले 14वें सीजन से पहले मेगा ऑक्शन की बात कहने से खिलाड़ियों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में डेविड वार्नर और राशिद खान का रिटेन रहना लगभग तय है. मेगा ऑक्शन के नियमों के तहत कोई भी टीम सिर्फ दो ही विदेशी खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है. इसलिए केन विलियमसन के हैदराबाद की टीम में नहीं रहने के कयास लग रहे हैं.

केन विलियमसन को लेकर हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर से सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सवाल किए हैं. इनका जवाब देते हुए डेविड वार्नर ने कहा, ''आप लोग चिंता मत करें. हम केन विलियमसन को अपनी टीम के साथ बनाए रखना चाहते हैं. हम केन को नहीं जाने देंगे.''

कप्तान डेविड वार्नर ने विलियमसन को टीम के साथ बनाए रखने की बात कही है, लेकिन आखिर फैसला टीम मैनेजमेंट ही लेगा. बीसीसीआई के मेगा ऑक्शन की घोषणा करने के बाद ही टीम को लेकर स्थिति साफ होगी.

PSL: सुपर ओवर में आमिर ने किया कमाल, फाइनल में पहुंची कराची किंग्स

ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर ने किया दावा, कहा- इस वजह से टीम इंडिया पर भारी पड़ेंगे कंगारू गेंदबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget