एक्सप्लोरर

IPL RR vs MI Highlights: 13 साल बाद मुंबई ने राजस्थान को उसके ही घर में दी मात, कर्ण शर्मा-बोल्ट-बुमराह के आगे RR ने टेके घुटने

IPL 2025 RR vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को जयपुर में 13 साल बाद हराया है. इस सीजन में मुंबई की यह लगातार छठी जीत है. मुंबई इस जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल पर टॉप पर पहुंच गई है.

Key Events
RR vs MI Live Score Rajasthan Royals and Mumbai Indians Vaibhav Sooryavanshi Jaspreet Bumrah match updates toss playing XI and result IPL RR vs MI Highlights: 13 साल बाद मुंबई ने राजस्थान को उसके ही घर में दी मात, कर्ण शर्मा-बोल्ट-बुमराह के आगे RR ने टेके घुटने
राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस
Source : ABP Live

Background

RR vs MI Live Match: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज आईपीएल 2025 का 50वां मुकाबला खेला जाएगा. ये मैच जयपुर के स्वामी मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इस मैच में देखना होगा कि राजस्थान के धाकड़ बल्लेबाज मुंबई के धुरंधर गेंदबाजों के आगे कैसा प्रदर्शन दिखाते हैं.

पॉइंट्स टेबल में कौन आगे?

आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस की खराब शुरुआत हुई थी, लेकिन अब MI ने लगातार पांच जीत दर्ज करके टीम को पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर ला दिया है. मुंबई अब तक 10 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें टीम को 6 मैचों में जीत मिली है और 4 में हार का सामना करना पड़ा है. MI ने छह मैच जीतकर 12 अंक हासिल कर लिए हैं.

राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. टीम का प्रदर्शन इस बार कुछ खास नजर नहीं आ रहा है. लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में मिली जीत से RR की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं. राजस्थान अब तक 10 मैच खेली है, जिसमें 3 मुकाबले जीती है और 6 मैच हारी है. अब तक राजस्थान 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है.

हेड टू हेड

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम जब भी आमने-सामने आई हैं, दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. मुंबई और राजस्थान एक-दूसरे से अब तक 29 मैच खेल चुकी हैं, जिनमें 15 मुकाबले जीती है तो 14 में राजस्थान ने जीत का स्वाद चखा है. देखना होगा इस मुकाबले में किस टीम की जीत होगी.

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षणा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा.

इम्पैक्ट प्लेयर- आकाश मधवाल या शिवम दुबे.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन- रियान रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

इम्पैक्ट प्लेयर- रोहित शर्मा.

23:16 PM (IST)  •  01 May 2025

RR vs MI Full Highlights: मुंबई ने राजस्थान को 100 रनों से दी मात

कर्ण शर्मा-ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की धाकड़ गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को 100 रनों से हरा दिया. मुंबई ने जयपुर में 13 साल बाद राजस्थान को हराया है. कर्ण शर्मा ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिए. ट्रेंट बोल्ट ने 2.1 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट झटके. वहीं जसप्रीत बुमराह ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट हासिल किए. जिसकी बदौलत मुंबई ने राजस्थान को 16.1 ओवरों में 117 रन पर ऑलआउट कर दिया. राजस्थान की तरफ से गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए. इससे पहले रियान रिकल्टन के 61, रोहित शर्मा के 53, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या की 48-48 रनों की पारी की बदौलत मुंबई ने राजस्थान को 218 रनों का लक्ष्य दिया था. राजस्थान की तरफ से महीश तीक्षणा और रियान पराग को एक-एक सफलता मिली. मुंबई की यह 11 मैचों में 7वीं जीत है. मुंबई इस जीत के साथ प्वॉइंट्स टेबल पर टॉप पर पहुंच गई है.

23:04 PM (IST)  •  01 May 2025

RR vs MI Live Score: राजस्थान का स्कोर 117/9

राजस्थान रॉयल्स ने 16 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं. मुंबई को मैच जीतने के लिए एक विकेट चाहिए. वहीं राजस्थान को 24 गेंदों में 101 रनों की जरुरत है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget