एक्सप्लोरर

IPL 2024: क्या पनौती है RCB? एलिमिनेटर में जो भी आया सामने, उसकी किस्मत ने दिया धोखा

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग में आज तक RCB चार बार एलिमिनेटर मैच खेली है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर एलिमिनेटर मैच में विजय प्राप्त करने वाली टीम आज तक चैंपियन नहीं बनी है.

IPL 2024: बीते बुधवार नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मैच खेला गया. इस मुकाबले में 4 विकेट की हार के साथ ही RCB आईपीएल 2024 में ट्रॉफी जीतने की रेस से बाहर हो गई है. बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ में आने के बावजूद ट्रॉफी जीतने का स्वाद नहीं चख पाई है. यहां तक कि RCB 3 बार फाइनल में जा चुकी है, लेकिन आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी अब भी इस टीम की पकड़ से बाहर है. खैर यहां उन तीन मौकों के बारे में जानते हैं जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एलिमिनेटर मैच में हार मिली है. बता दें कि 2022 ऐसा एकमात्र साल रहा जब RCB ने एलिमिनेटर की चुनौती को पार किया था.

3 बार एलिमिनेटर मैच हार चुकी है RCB

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहली बार 2020 में एलिमिनेटर मैच खेली थी. उस साल टीम की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से हुई. बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए 131 रन बना लिए थे, लेकिन SRH ने 2 गेंद शेष रहते 6 विकेट से इस मैच को जीत लिया था. इसी के साथ हैदराबाद क्वालीफायर 2 में जा पहुंची, लेकिन वहां टीम को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार मिली.

उससे अगले साल RCB के सामने एक बार फिर एलिमिनेटर मैच से गुजरने की चुनौती आ खड़ी हुई थी. इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत दो बार आईपीएल चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स से हुई. बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए 138 रन बनाए, लेकिन KKR ने इस लक्ष्य को 4 विकेट से जीत लिया था. चौंकाने वाली बात ये थी कि KKR एलिमिनेटर में बेंगलुरु को हराने के बाद ट्रॉफी जीतने का स्वाद नहीं चख पाई थी.

अब 2024 में बेंगलुरु की वापसी की दास्तां संघर्ष से भरी रही. एक समय RCB लीग स्टेज में आठ में से सात मैच हार गई थी, लेकिन टीम ने लगातार 6 जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई. इस बार एलिमिनेटर में विराट कोहली एंड कंपनी को राजस्थान रॉयल्स को हराना था. मगर इस बार टीम 4 विकेट की हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई. एक हैरतअंगेज़ तथ्य यह भी है कि अब तक जो भी टीम एलिमिनेटर मैच में RCB से भिड़ी है, वो कभी आईपीएल चैंपियन नहीं बन सकी है.

यह भी पढ़ें:

WATCH: RR VS RCB एलिमिनेटर मैच में पानी को लेकर मचा बवाल? देखें कैसे दर्शकों ने किया हंगामा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget