एक्सप्लोरर

RCB vs RR Eliminator: बेंगलुरु-राजस्थान के बीच 9 साल पहले भी खेला गया था एलिमिनेटर मैच, जानें किसकी हुई थी जीत

IPL 2024 RCB vs RR Eliminator: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच 2015 में भी एलिमिनेटर हुआ था.

IPL 2015 RCB vs RR Eliminator: आईपीएल 2024 में आज यानी 22 मई, बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल की तरफ एक और कमद बढ़ाएगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. यह पहली बार नहीं है, जब बेंगलुरु और राजस्थान के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच 9 साल पहले यानी 2015 के आईपीएल में भी एलिमिनेटर मुकाबला खेला जा चुका है. तो आइए जानते हैं उस मैच में कौन सी टीम विजेता बनी थी. 

आईपीएल 2015 में खेले गए एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 71 रनों से जीत दर्ज की थी. बेंगलुरु को जीत दिलाने में एबी डिविलियर्स ने शानदार पारी खेलकर अहम योगदान दिया था. इसके अलावा बॉलिंग में हर्षल पटेल, डेविड वीसे, श्रीनाथ अरविंद और युजवेंद्र चहल ने कमाल किया था.

ऐसा रहा था मैच का हाल 

मैच में पहले बैटिंग करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 180 रन बोर्ड पर लगाए थे. टीम के लिए एबी डिविलियर्स ने 38 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेली थी. डिविलियर्स रन आउट होकर पवेलियन लौटे थे. इसके अलावा मनदीप सिंह ने 34 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 54* रन बनाए थे. इस दौरान राजस्थान धवल कुलकर्णी ने सबसे ज़्यादा 2 विकेट चटकाए थे.

19 ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हो गई थी राजस्थान

फिर 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 19 ओवर में 109 रनों पर ढेर हो गई थी. टीम के लिए ओपनिंग पर उतरे अजिंक्य रहाणे ने 39 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 42 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी. वहीं टीम के कुल 6 बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके थे. 

आरसीबी के गेंदबाज़ों ने बरपाया था कहर 

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आरसीबी के गेंदबाज़ों ने शानदार बॉलिंग का मुज़ाहिरा पेश किया था. टीम के लिए हर्षल पटेल, डेविड वीसे, श्रीनाथ अरविंद और युजवेंद्र चहल ने 2-2 विकेट झटके थे. इसके अलावा मिचेल स्टार्क को 1 सफलता मिली थी. 

 

ये भी पढ़ें...

KKR vs SRH: इन 5 खिलाड़ियों की वजह से हैदराबाद ने कोलकाता के खिलाफ गंवाया मैच, एक ने तो हद ही कर दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget