एक्सप्लोरर

DC vs RCB Head to Head: बैंगलोर के खिलाफ बेहद खराब रहा है दिल्ली का रिकॉर्ड, जानें आज किसके हाथ लगेगी बाज़ी

DC vs RCB: अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होगा. यह मैच आज शाम 7.30 बजे शुरू होगा.

RCB vs DC Match Prediction: IPL में आज (6 मई) रात दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) आमने-सामने होगी. दोनों टीमों के बीच यह 31वां मुकाबला होगा. इन टीमों के बीच अब तक हुए 30 मैचों में बैंगलोर की टीम का पलड़ा भारी रहा है. RCB ने 19 मुकाबले जीते हैं. यहां दिल्ली के हिस्से केवल 10 जीत आई हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. 

इन टीमों के बीच हुए पिछले सभी चार मुकाबले RCB ने ही जीते हैं. इस सीजन में भी यह दोनों टीमें भिड़ चुकी हैं. 15 अप्रैल को हुई टक्कर में RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रन से मात दी थी. हालांकि हेड टू हेड रिकॉर्ड में RCB के एकतरफा हावी होने के बावजूद आज के मैच में उन्हें दिल्ली के खिलाफ आसानी से जीत हासिल नहीं हो सकेगी. ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली की टीम हर मैच के साथ अपना प्रदर्शन बेहतर करती जा रही है. दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन में 5 मुकाबले लगातार हारने के बाद अपने पिछले चार में से तीन मुकाबले जीते हैं.

RCB: ताकत और कमजोरी
RCB की ताकत टॉप ऑर्डर है. कोहली, डुप्लेसिस और मैक्सवेल शानदार लय में है और हर मुकाबले में इन तीन में से कोई दो बल्लेबाज जबरदस्त खेल दिखा ही देते हैं. इसके बाद गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. फिर इस टीम में जोस हेजलवुड की भी वापसी हो चुकी है, जो पिछले मैच में लाजवाब रहे थे. वानिंदु हसरंगा इस टीम के स्पिन विभाग का ठीक-ठाक प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. इस टीम की चिंता का विषय केवल मिडिल ऑर्डर है. टॉप-3 के बाद किसी भी बल्लेबाज ने नियमित प्रदर्शन नहीं किया है.

DC: ताकत और कमजोरी
दिल्ली कैपिटल्स की ताकत गेंदबाजी है. दिल्ली के पास तेज गेंदबाजों में एनरिक नॉर्खिया, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा और खलील अहमद के रूप में एक से बढ़कर एक गेंदबाज हैं. स्पिन विभाग में भी कुलदीप और अक्षर की जोड़ी सटीक बैठ रही है. इस टीम ने जो भी मुकाबले इस सीजन जीते हैं, वह गेंदबाजी के दम पर ही जीते हैं. बाकी बल्लेबाजों में अक्षर पटेल को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी नियमित परफॉर्मेंस नहीं दे पा रहा है. डेविड वॉर्नर शुरुआती मुकाबलों में खूब रन बना रहे थे लेकिन अब उनका बल्ला भी खामोश है. फिल साल्ट, मिचेल मार्श से लेकर मनीष पांडे तक सभी इक्का-दुक्का मैचों में ही चल पाए हैं.

किसके हाथ लगेगी बाज़ी?
इस सीजन RCB ने अपने 9 मुकाबलों में 5 जीत दर्ज की है, वहीं दिल्ली को इतने ही मुकाबलों में 3 विजय हासिल हुई है. यानी हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ ही हालिया फॉर्म RCB का पलड़ा भारी बता रहे हैं. हालांकि पिछले कुछ मैचों से दिल्ली की टीम ने जो वापसी की है और जिस तरह का जज्बा दिखाया है, उससे मुकाबला बराबरी का नजर आ रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से अगर बल्लेबाज थोड़ा भी अच्छा खेल जाते हैं तो बाकी काम गेंदबाज आसानी से निपटा सकते हैं. ऐसे में आज का मुकाबला बेहद रोमांचक रहने के आसार हैं.

यह भी पढ़ें...

Rishabh Pant Update: मैदान पर वापसी की तैयारी में जुटे ऋषभ पंत, इंस्टा स्टोरी के जरिए दी रिकवरी अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget