एक्सप्लोरर

RCB Unbox Event 2024: RCB की नई जर्सी ने जीता दिल, विराट कोहली ने स्मृति मंधाना के साथ किया लॉन्च

RCB Unbox Event 2024: आरसीबी ने अपने यूट्यूब चैनल पर IPL 2024 के लिए नई जर्सी को लॉन्च कर दिया है. जानिए विराट कोहली नए लुक में कैसे दिख रहे हैं.

RCB Unbox Event 2024: आईपीएल 2024 की शुरुआत कुछ ही दिन दूर है और 22 मार्च को सीजन के पहले मैच में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी, लेकिन उससे पहले RCB ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी नई जर्सी को लॉन्च किया है. पिछले सीजन के मुकाबले बात की जाए तो RCB की जर्सी पहले की तरह लाल है, लेकिन इस बार टी-शर्ट के ऊपरी हिस्से पर काले के बजाय डार्क ब्लू (गाढ़े नीले रंग) का इस्तेमाल किया गया है.

आपको याद दिला दें कि जर्सी लॉन्च होने से कुछ घंटे पहले RCB की ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश हो गई थी और सोशल मीडिया पर लाल और नीले रंग के मिश्रण से बनी जर्सी कई घंटे पहले लीक हो गई थी. RCB की जर्सी लॉन्च होने के समारोह में नॉर्वे के संगीतकार एलन वॉकर भी पहुंचे, जिन्हें विराट कोहली और RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने एलन वॉकर के नाम से छपी RCB की टी-शर्ट उन्हें भेंट की है. इस बीच RCB की पूरी टीम, कोच और सपोर्टिंग स्टाफ भी स्टेज पर मौजूद रहा. इस बार भी RCB का टाइटल स्पॉन्सर 'क़तर एयरवेज़' ही होगा और टीम की जर्सी पर बड़े-बड़े शब्दों में 'अंग्रेजी में 'Qatar Airways' लिखा हुआ है.

महिला RCB टीम की कप्तान स्मृति मंधाना भी स्टेज पर मौजूद रहीं

विराट कोहली ने जर्सी के लॉन्च होने से पहले महिला RCB टीम की कप्तान स्मृति मंधाना को स्टेज पर बुलाया. विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस और स्मृति मंधाना, तीनों ने एकसाथ उस बटन को दबाया, जिसके बाद वो वीडियो शुरू हुई, जिसमें विराट कोहली और टीम के अन्य खिलाड़ी नई जर्सी में पोज़ देते हुए दिखाई दिए. आपको याद दिला दें कि स्मृति ने कुछ दिन पहले ही आरसीबी फ्रैंचाइज़ी को अपनी कप्तानी में पहली बार चैंपियन बनाया है. उनकी टीम ने WPL 2024 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से मात दी थी.

यह भी पढ़ें:

IPL 2024: पिछले सीजन से बिल्कुल अलग होगा इस बार का आईपीएल! नए नियमों से बढ़ जाएगा रोमांच

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget