एक्सप्लोरर

WPL 2025: पहले ही मैच में RCB ने रचा इतिहास, गुजरात को 6 विकेट से हराकर बनाया महारिकॉर्ड

WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग 2025 के पहले मैच को RCB ने 6 विकेट से जीत लिया है. बेंगलुरु टीम के लिए एलिस पेरी और ऋचा घोष ने अर्धशतक लगाए.

RCB vs GG Match Report Hindi: महिला प्रीमियर लीग 2025 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है. गत चैंपियन RCB ने सीजन का आगाज बड़ी जीत के साथ किया है. WPL 2025 के पहले मैच में गुजरात ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 201 रन बनाए थे. जवाब में बेंगलुरु की टीम ने 9 गेंद शेष रहते 6 विकेट से इस मैच को जीत लिया है. बेंगलुरु के लिए एलिस पेरी (Ellyse Perry) ने 57 रन और ऋचा घोष ने नाबाद 64 रन बनाकर RCB की जीत में बड़ा योगदान दिया.

वड़ोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में RCB की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. मंधाना का कहना था कि आगे चलकर मैच में ड्यू बहुत बड़ा रोल अदा कर सकती है और असल में भी कुछ ऐसा ही हुआ. गुजरात बैटिंग में स्कोरबोर्ड पर 201 रन लगाने में सफल तो रही. मगर दूसरी पारी में ड्यू के कारण गेंदबाजी कर पाना कठिन हो गया था. हालांकि RCB ने स्मृति मंधाना (9 रन) और डेनियल वायट (4 रन) का विकेट जल्दी गंवा दिया था. लेकिन एलिस पेरी और ऋचा घोष ने परिस्थितियों का भरपूर फायदा उठाकर RCB को जीत तक ले जाने का काम किया.

RCB ने बनाया महारिकॉर्ड

वीमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में RCB सबसे बड़ा स्कोर चेज करने वाली टीम बन गई है. आरसीबी ऐसी पहली टीम भी है जिसने WPL के इतिहास में 200 से अधिक रनों का स्कोर सफलतापूर्वक चेज कर लिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम था, जिसने 2024 में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 191 के टारगेट को हासिल कर लिया था. गुजरात के लिए यह शर्मसार कर देने वाली बात है कि WPL इतिहास में चार सबसे बड़े चेज गुजरात टीम के खिलाफ ही हुए हैं.

यह भी बताते चलें कि RCB अब वीमेंस प्रीमियर लीग में पिछले चार मैचों से हारी नहीं है. बेंगलुरु ने WPL 2024 में अपने आखिरी तीनों मैचों में विजय पाकर जीत की हैट्रिक लगा दी थी. वहीं अब WPL 2025 का पहला मैच जीतकर उसने अपने जीत की लय को चार मैचों पर पहुंचा दिया है.

यह भी पढ़ें:

PAK vs NZ: बाबर-शाहीन ने कटवाई पाक टीम की नाक, फाइनल में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से रौंदा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RR Vs DC IPL 2026: 'राजस्थान रॉयल्स अपनी पूरी क्षमता से खेले तो...', कोच विक्रम राठौड़ का बयान वायरल
'राजस्थान रॉयल्स अपनी पूरी क्षमता से खेले तो...', कोच विक्रम राठौड़ का बयान वायरल
क्या आज चेपॉक में लौटेंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें, #DhoniReturn कर रहा ट्रेंड
क्या आज चेपॉक में लौटेंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें, #DhoniReturn कर रहा ट्रेंड
RR VS DC: आखिरी 6 ओवर में राजस्थान सिर्फ 33 रन बना सकी, गिरे 6 विकेट
RR VS DC: आखिरी 6 ओवर में राजस्थान सिर्फ 33 रन बना सकी, गिरे 6 विकेट
RCB Vs PBKs IPL 2026: आरसीबी के वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतकीय पारी के बाद मनाया जश्न: थालापती विजय को किया डेडिकेट
आरसीबी के वेंकटेश अय्यर ने अर्धशतकीय पारी के बाद मनाया जश्न: थालापती विजय को किया डेडिकेट

वीडियोज

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक में चौंकाने वाला खुलासा | CBI | NTA | Breaking News
Kerala CM Oath Ceremony: VD Satheesan के हाथ में केरल की कमान, ली शपथ | Breaking
Iran-US War Update : चीन दौरे के बाद फिर एक्टिव हुआ ट्रंप का धमकी मोड | Strait of Hormuz
Iran-US War Update : ट्रंप की धमकी ने ईरान को दहलाया! | Strait of Hormuz | | Breaking | Trump
Kerala CM Oath Ceremony: VD सतीशन आज लेंगे केरल के CM पद की शपथ | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में कांग्रेस ने वीडी सतीशन के CM बनते BJP का बड़ा दावा, कहा- 'मुस्लिम लीग के दबाव में...'
केरल में कांग्रेस ने वीडी सतीशन के CM बनते BJP का बड़ा दावा, कहा- 'मुस्लिम लीग के दबाव में...'
Noida में दीपिका की मौत पर 3 दावे: पुलिस ने बताया आत्महत्या, परिवार ने कहा- हत्या, दहेज के लिए मार डाला
नोएडा में दीपिका की मौत पर 3 दावे: पुलिस ने बताया आत्महत्या, परिवार ने कहा- हत्या, दहेज के लिए मार डाला
 डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों में खरीदे अरबों के शेयर, हिल गया अमेरिका, रिपोर्ट से वॉल स्ट्रीट भी हैरान
 डोनाल्ड ट्रंप ने 90 दिनों में खरीदे अरबों के शेयर, हिल गया अमेरिका, रिपोर्ट से वॉल स्ट्रीट भी हैरान
क्या आज चेपॉक में लौटेंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें, #DhoniReturn कर रहा ट्रेंड
क्या आज चेपॉक में लौटेंगे एमएस धोनी? CSK vs SRH मुकाबले से पहले बढ़ी फैंस की धड़कनें, #DhoniReturn कर रहा ट्रेंड
Explained: वेनेजुएला और ईरान के बाद क्यूबा की बारी क्यों? अमेरिकी हमले के डर से गोरिल्ला युद्ध सीख रहे आम लोग, जानें पूरा मामला
वेनेजुएला और ईरान के बाद क्यूबा की बारी क्यों? अमेरिकी हमले के डर से गोरिल्ला युद्ध सीख रहे लोग
पति विक्की जैन संग गौशाला गईं अंकिता लोखंडे, उठाया गोबर, गायों को लगाया गले
पति विक्की जैन संग गौशाला गईं अंकिता लोखंडे, उठाया गोबर, गायों को लगाया गले
AI पर ज्यादा भरोसा बना सकता है दिमाग को सुस्त! जानिए कैसे बचाएं अपनी सोचने की ताकत
AI पर ज्यादा भरोसा बना सकता है दिमाग को सुस्त! जानिए कैसे बचाएं अपनी सोचने की ताकत
Impact of Weak Monsoon El Nino 2026 : इस बार कमजोर रह सकता है मॉनसून, जानें किन फसलों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा असर?
इस बार कमजोर रह सकता है मॉनसून, जानें किन फसलों पर सबसे ज्यादा पड़ेगा असर?
Embed widget