एक्सप्लोरर

IPL: मैदान के बाहर भी हिट हैं RCB और CSK, दुनिया की टॉप-10 टीमों में बनाई जगह

IPL: दोनों टीमों ने 2021 में सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के मामले में दुनिया की टॉप-10 टीमों में जगह बनाई है. दिलचस्प बात यह है कि टॉप-10 में आरसीबी और सीएसके ही दो क्रिकेट टीमें हैं.

Most Popular Teams on Social Media: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग है. एक ब्रांड के तौर पर पिछले एक साल में इसकी कीमत में काफी इजाफा हुआ है. पिछले साल लखनऊ की टीम की बिक्री 1 अरब डॉलर के आंकड़े को छू गई थी. लखनऊ की टीम को आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड ने 7090 करोड़ रुपये में खरीदा. अब लीग की दो टीमों चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है. 

दोनों टीमों ने 2021 में सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के मामले में दुनिया की टॉप-10 टीमों में जगह बनाई है. दिलचस्प बात यह है कि टॉप-10 में आरसीबी और सीएसके ही दो क्रिकेट टीमें हैं. इसमें दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल क्लब शामिल हैं. लोकप्रियता के मामले में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस भी धोनी की सीएसके और आरसीबी से पीछे है. 

1 जनवरी से 31 दिसंबर के दौरान 820 मिलियन (82 करोड़) एंगेजमेंट के साथ RCB आठवें स्थान पर है, जबकि CSK 752 मिलियन (75.2 करोड़) एंगेजमेंट के साथ 9वें स्थान पर है. मैनचेस्टर यूनाइटेड 2.6 बिलियन  एंगेजमेंट के साथ पहले स्थान पर है. स्पेनिश फुटबॉल क्लब एफसी बार्सिलोना, रियल मैड्रिड, लियोनेल मेसी का फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन और चेल्सी एफसी सोशल मीडिया पर शीर्ष 5 सबसे लोकप्रिय टीमों में शामिल हैं. 

सोशल मीडिया एंगेजमेंट में कई तरह की चीजें शामिल होती हैं जो एक फॉलोअर किसी टीम या संगठन के सोशल मीडिया हैंडल पर कर सकता है. उदाहरण के लिए, ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म पर लाइक, कमेंट या रीट्वीट हो सकता है. इसी तरह इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी यूजर अलग-अलग तरीकों से अपनी प्रतिक्रिया दे सकता है. 

आरसीबी अप्रैल 2021 में सबसे लोकप्रिय टीम थी

आईपीएल 2021 के पहले चरण के दौरान, आरसीबी सोशल मीडिया पर सबसे अधिक  एंगेजमेंट वाली टीम थी. इस महीने आरसीबी 26.5 करोड़ बार प्रशंसकों से जुड़ी. इस बीच, स्पेनिश फुटबॉल क्लब एफसी बार्सिलोना 244 मिलियन एंगेजमेंट के साथ दूसरे स्थान पर था. सीएसके की अप्रैल 2021 में सोशल मीडिया एंगेजमेंट 205 मिलियन यानि 20.5 करोड़ थी.

आरसीबी और सीएसके को 2021 में यूट्यूब पर टॉप-10 लोकप्रिय टीमों में भी शामिल किया गया था.  आरसीबी इस वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म पर 165 मिलियन (165 मिलियन) इंटरैक्शन के साथ सातवें स्थान पर थी, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 141 मिलियन यानी 14 करोड़ इंटरेक्शन के साथ 10वें स्थान पर थी. बार्सिलोना इस मंच पर सबसे अधिक 353 मिलियन इंटरैक्शन के साथ पहले स्थान पर है, जबकि मैनचेस्टर यूनाइटेड 306 मिलियन के साथ दूसरे नंबर पर है. इसके बाद लिवरपूल, चेल्सी एफसी और पेरिस सेंट जर्मेन हैं. 

ये भी पढ़ें- Ind vs SA 3rd Test: बुमराह ने दक्षिण अफीकी खिलाड़ी से लिया 'बदला', विकेट लेने के बाद दिया ये बयान

Ind vs SA 3rd Test: Jasprit Bumrah के फैन हुए Michael Vaughan, कह दी इतनी बड़ी बात

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस
KKR में आ रहे हैं हार्दिक पांड्या? वायरल पोस्ट देख झूमे कोलकाता के फैंस

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget