एक्सप्लोरर

Rashid Khan: इस साल टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाज बने राशिद खान, इस खिलाड़ी को पछाड़ा

IPL: गुजरात और लखनऊ के बीच मंगलवार को खेले गए मुकाबले में राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने लखनऊ के 4 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा.

Most wickets in T20s in 2022: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए आईपीएल 2022 के 57वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 62 रनों से हरा दिया. गुजरात की इस सीज़न में यह 9वीं जीत है. इसके साथ ही हार्दिक पांड्या की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई कर गई. प्लेऑफ में पहुंचने वाली गुजरात आईपीएल 2022 की पहली टीम है. इस मुकाबले में GT के गेंदबाज राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी की. वह इस साल टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. 

संदीप लामिछाने को पछाड़ा
राशिद ने 3.5 ओवर में 6.30 की इकॉनमी से 24 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने लखनऊ के दीपक हुड्डा को 27 के स्कोर पर, क्रुणाल पांड्या को 5 के स्कोर पर, जेसन होल्डर को 1 रन पर और आवेश खान को 12 के स्कोर पर पवेलियन भेजा. इसके साथ ही वह 2022 में टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. इस मामले में उन्होंने नेपाल के संदीप लामिछाने को पीछे छोड़ दिया है. राशिद ने इस साल अब तक 27 मुकाबले खेले हैं और 40 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं संदीप ने 23 मुकाबलों में 38 विकेट झटके हैं. 

प्लेयर ऑफ मैच चुने गए राशिद
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो हैं. ब्रावो ने साल 2022 में अब तक 19 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 34 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं इस सूची में जेसन होल्डर चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने इस साल 17 मैच खेले हैं और 29 विकेट अपने नाम किए हैं. लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए राशिद खान को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया है. 

2022 में टी20 सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • राशिद खान: 27 मैच, 40 विकेट
  • संदीप लामिछाने: 23 मैच, 38 विकेट
  • ड्वेन ब्रावो: 19 मैच, 34 विकेट
  • जेसन होल्डर: 17 मैच, 29 विकेट

ये भी पढ़ें...

IPL 2022: 'मास्टरशेफ' बने सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, मुंबई इंडियंस के साथी खिलाड़ी ने शेयर की कुकिंग की तस्वीर

LSG vs GT: गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में पक्की की जगह, लखनऊ सुपर जायंट्स को 62 रनों से रौंदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
IPL की सबसे अमीर टीम बनी RCB, धोनी की CSK चौथे स्थान पर; देखें लिस्ट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget