एक्सप्लोरर

IPL 2022: लखनऊ के खिलाफ मैच में अश्विन हुए थे रिटायर्ड आउट, अब खुद ने बताया क्यों लिया था ऐसा फैसला

IPL में बीते रविवार को हुए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आर अश्विन खुद को रिटायर्ड आउट करने का फैसला लिया था.

IPL में बीते रविवार को हुए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आर अश्विन छठे क्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. जब राजस्थान की पारी की 10 गेंदें फेंकी जाना बाकी थी, तभी अश्विन ने रियान पराग के लिए मैदान छोड़ने का फैसला लिया था. इस वक्त अश्विन 23 गेंद पर 28 रन बनाकर खेल रहे थे. खुद को 'रिटायर्ड आउट' करने के फैसले पर अश्विन ने अब अपने यू-ट्यूब चैनल पर पूरी बात रखी है. रविचंद्रन अश्विन यह मानते हैं कि 'रिटायर्ड आउट' जैसे रणनीतिक फैसले लेने में IPL काफी ज्यादा लेट हो गया है. IPL में पहली बार यह फैसला लेने के बाद वह यह भी मानते हैं कि आने वाले दिनों में ऐसे और भी कई फैसले देखने को मिलेंगे.

अश्विन कहते हैं, 'एक स्पोर्ट्स के तौर पर टी-20 उस तरफ बढ़ रहा है, जहां फुटबॉल पहुंच चुका है. जिस तरह से वे सब्स्टिट्यूट का यूज करते हैं, मैंने भी कुछ वैसा (रिटायर्ड आउट) ही किया. हम इस फैसले का उपयोग करने में पहले ही काफी देर कर चुके हैं. मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में ऐसे कई फैसले और होंगे.'

अश्विन कहते हैं, 'यह एक रणनीतिक मूव था. जब कृष्णप्पा गौतम का ओवर (16वां ओवर) खत्म हुआ, तो मैंने खुद को थोड़ा समय दिया. मैंने पांच या छह गेंदें और खेली यह देखने के लिए कि मैं छक्के या चौके लगा सकता हूं या नहीं. मैंने हिट करने की कोशिशें की लेकिन मैं चूकता रहा. मेरी टाइमिंग सही नहीं थी. अब 10 गेंदें ही बची हुई थी. मैंने सोचा अगर रियान इन बाकी गेंदों में दो छक्के भी लगा देते हैं तो एक अच्छा स्कोर खड़ा हो सकता है. इस तरह यह एक रणनीतिक फैसला था.'

अश्विन के रिटायर्ड आउट लेने के बाद रियान पराग क्रीज पर आए और उन्होंने एक छक्के की मदद से 4 गेंद पर 8 रन बनाए. राजस्थान ने इस तरह निर्धारित ओवर में 165 रन बनाए थे, जवाब में लखनऊ की टीम 162 रन बना पाई थी और मैच राजस्थान की झोली में चला गया था. कहा जा सकता है कि राजस्थान की 3 रन की इस रोमांचक जीत में अश्विन का यह फैसला बड़ी भूमिका में था.

यह भी पढ़ें..

IPL: जब CSK ने लगातार चार IPL मैच गंवाने के बाद जीता था टाइटल, ऐसा रहा था सफर

IPL 2022: ये हैं IPL के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले दस बल्लेबाज़, लिस्ट में पांच भारतीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
NIA Raid:देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
देशभर में NIA की मेगा रेड!10 राज्यों में ISIS-AQIS ऑनलाइन आतंकी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर छापेमारी
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget