एक्सप्लोरर

MI vs PBKS Head to Head: मुंबई इंडियंस को बराबरी की टक्कर देते रहे हैं पंजाब के किंग्स, जानें आज कौन किस पर पड़ेगा भारी

MI vs PBKS: IPL में अब तक पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 29 मुकाबले हुए हैं. यहां दोनों टीमों के हार-जीत की संख्या में ज्यादा अंतर नहीं है.

PBKS vs MI Match Prediction: IPL में आज (22 अप्रैल) रात पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होगी. अब तक इन दोनों टीमों के बीच IPL में बराबरी की टक्कर रही है. ये टीमें आईपीएल में 29 बार टकराई हैं. यहां 15 मैचों में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की तो 14 मैच पंजाब किंग्स के पक्ष में गए. इन दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मुकाबलों पर नजर डालें तो पंजाब ने तीन मैच जीते हैं. यानी सबसे ज्यादा बार IPL चैंपियन (5) रहने वाली मुंबई इंडियंस को पंजाब के किंग्स हमेशा बराबरी की टक्कर देते रहे हैं.

इस IPL सीजन में पंजाब किंग्स ने शुरुआती दो मुकाबले जीतकर दमदार शुरुआत की थी. हालांकि इसके बाद हुए चार मैचों में पंजाब को महज एक जीत हासिल हुई. पॉइंट्स टेबल में पंजाब की टीम सातवें पायदान पर है. उधर, मुंबई इंडियंस को इस सीजन में अपने शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, इसके बाद इस टीम ने बैक टू बैक तीनों मैच जीतकर शानदार वापसी की है. फिलहाल, मुंबई की टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है.

आज कौन किस पर पड़ेगा भारी?
फिलहाल, जीत का मोमेंटम मुंबई इंडियंस के पास है. लगातार तीन जीत दर्ज कर यह टीम आत्मविश्वास से लबरेज़ नजर आ रही है. मुंबई के लिए अच्छी बात यह है कि उसके सभी बल्लेबाज लय में नजर आ रहे हैं. हालांकि मुंबई की टीम गेंदबाजी के मोर्च पर पिछड़ती नजर आ रही है. तेज गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर का स्थान टीम में पक्का नहीं है और बाकी गेंदबाजों का अनुभव कम है. स्पिन विभाग में इस टीम के पास पीयूष चावला और ऋतिक शौकीन हैं. ऋतिक ने बड़े प्लेटफॉर्म्स पर ज्यादा मैच नहीं खेले हैं और पीयूष चावला लंबे अरसे से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहे हैं. हालांकि ये दोनों गेंदबाज अपना काम बखूबी कर रहे हैं.

पंजाब किंग्स के लिए उसकी बल्लेबाजी परेशानी का सबब बनी हुई है. शिखर धवन एकमात्र नियमित परफॉर्मेंस दे रहे थे लेकिन वह शोल्डर इंजरी के कारण टीम से बाहर हैं. वैसे, इस टीम के लगभग सभी बल्लेबाजों ने अलग-अलग मैचों में प्रभावित किया है. प्रभसिमरन, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, शाहरुख खान बल्ले का जलवा बिखेर चुके हैं. अगर आज के मैच में भी इस टीम के दो-तीन बल्लेबाज परफॉर्म कर जाते हैं तो मुंबई की आफत हो सकती है. बाकी तेज गेंदबाजी में पंजाब के पास बहुत अच्छे विकल्प हैं. स्पिन विभाग जरूर औसत नजर आया है.

कुल मिलाकर दोनों टीमों का एक पक्ष मजबूत है तो दूसरा पक्ष कमजोर रहा है. ऐसे में यह कहना तो मुश्किल है कि आज के मैच में बाज़ी किसके हाथ लगेगी लेकिन इतना जरूरत है मुंबई को अपने होम ग्राउंड का फायदा मिलेगा और जीत का मोमेंटम भी उन्हें अतिरिक्त मदद देगा. ऐसे में मुंबई की टीम आज के मैच में जीत दर्ज कर सकती है.

यह भी पढ़ें...

IPL 2023: अमित मिश्रा और पीयूष चावला के बाद इशांत शर्मा ने भी दिखाया दम, IPL में कायम है वेटरन खिलाड़ियों का जलवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget