एक्सप्लोरर

IPL 2023: अमित मिश्रा और पीयूष चावला के बाद इशांत शर्मा ने भी दिखाया दम, IPL में कायम है वेटरन खिलाड़ियों का जलवा

Ishant Sharma: इशांत शर्मा, पीयूष चावला और अमित मिश्रा पिछले IPL में अनसोल्ड रहे थे. इस बार यह तीनों अपनी-अपनी टीमों के लिए मैच जिताऊ परफॉर्मेंस दे रहे हैं.

Veteran Cricketers in IPL: टी20 क्रिकेट की जब शुरुआत हुई थी तो इसे युवा खिलाड़ियों का खेल माना जाता था. हालांकि जल्द ही यह समझ में आ चुका था कि इस खेल में अनुभव की भी बहुत ज्यादा अहमियत है. IPL के पहले सीजन में जिस तरह शेन वॉर्न ने राजस्थान रॉयल्स को चैंपियन बनाया था और फिर सचिन तेंदुलकर, जैक्स कैलिस और शोएब अख्तर जैसे खिलाड़ियों ने दम दिखाया, उससे यह साबित हो चुका था कि क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में उम्र मायने नहीं रखती है.

IPL 2008 से शुरू हुआ यह सिलसिला अब तक कायम है. इंटरनेशनल क्रिकेट से लंबे समय से दूर रहने वाले कई उम्रदराज़ खिलाड़ियों ने पिछले 15 सीजन में दम दिखाया है. इस लिस्ट में मैथ्यू हेडन, क्रिस गेल, एडम गिलक्रिस्ट, ड्वेन ब्रावो, शेन वॉटसन और रॉबिन उथप्पा जैसे कई दिग्गज शामिल रहे हैं. IPL 2023 में भी वेटरन खिलाड़ी का जलवा कायम है. एसएस धोनी इनमें सबसे बड़ा नाम है. फिर दिनेश कार्तिक, फाफ डुप्लेसिस, अंबाती रायडू जैसे खिलाड़ी भी हैं. अब इस लिस्ट में अमित मिश्रा, पीयूष चावला और इशांत शर्मा भी अपना नाम दर्ज करा चुके हैं.

अमित मिश्रा, पीयूष चावला और इशांत शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट से लंबे अरसे से दूर हैं. पिछले IPL में तो इन तीनों को कोई खरीदार तक नहीं मिला था. लेकिन इस सीजन में इन गेंदबाजों पर फ्रेंचाइजियों ने दांव भी लगाया और अब इन्हें खेलने का मौका भी मिल रहा है. इन तीनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी काबिल-ए-तारीफ रहा है.

इशांत शर्मा ने दिलाई दिल्ली को पहली जीत
दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2023 की पहली जीत इशांत शर्मा लेकर आए. लगातर पांच मैच गंवा चुकी दिल्ली ने कोलकाता के खिलाफ इशांत को प्लेइंग-11 में शामिल किया और इस तेज गेंदबाज ने 4 ओवर में 19 रन देकर दो विकेट झटक लिए. वह इस मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ दी मैच' चुने गए.

मुंबई के लिए संकटमोचक बने पीयूष चावला 
स्पिनर पीयूष चावला इस सीजन के 5 मुकाबलों में 7 विकेट चटका चुके हैं. वह मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा विकेट और सबसे बेहतर इकॉनोमी रेट से गेंदबाजी करने वाले बॉलर हैं. पीयूष का गेंदबाजी औसत 20.43 और इकोनॉमी रेट 7.15 है.

अमित मिश्रा लखनऊ के लिए बिखेर रहे जलवा
अमित मिश्रा इस IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स की स्क्वाड का हिस्सा हैं. उन्होंने तीन मैचों में मौका मिला. यहां उन्होंने 7 की जबरदस्त इकोनॉमी रेट से विपक्षी बल्लेबाजों को हाथ खोलने के मौके नहीं दिए. इस सीजन उनका बॉलिंग एवरेज भी 18.67 का है.

यह भी पढ़ें...

Virat Kohli: IPL में एक नया कीर्तिमान रचने के करीब हैं विराट कोहली, महज इतने रन की है दरकार, कोई नहीं कर सका है ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget