एक्सप्लोरर

LSG vs MI: लखनऊ ने मुंबई को दिया 169 रनों का लक्ष्य, केएल राहुल ने फिर जड़ा शतक

LSG vs MI: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए केएल राहुल अकेले डटे रहे. उन्होंने 62 गेंदों में नाबाद 103 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के निकले.

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians: वानखेड़े में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के 37वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए केएल राहुल अकेले डटे रहे. उन्होंने 62 गेंदों में नाबाद 103 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के निकले. वहीं मुंबई इंडियंस के लिए रीले मेरिडिथ और कीरन पोलार्ड ने दो-दो विकेट लिए. 

कप्तान केएल राहुल (103 नाबाद) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के 37वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 169 रनों का लक्ष्य दिया. टीम की ओर से कप्तान राहुल और मनीष पांडे के बीच 47 गेंदों में 58 रनों की साझेदारी हुई. मुंबई की ओर से कीरोन पोलार्ड और रिले मेरेडिथ ने दो-दो विकेट चटकाए. वहीं, जसप्रीत बुमराह और डेनियल सैम्स ने एक-एक विकेट लिया.

इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने धीमी शुरुआत करते हुए पावरप्ले में एक विकेट खोकर 32 रन बनाए. इस दौरान, सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (10) बुमराह के शिकार हो गए. तीसरे नंबर पर आए मनीष पांडे ने कप्तान केएल राहुल के साथ टीम के लिए महत्वपूर्ण रन जोड़े, जिससे 9 ओवर के बाद टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच गया.

इस बीच, कप्तान राहुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. लेकिन 12वां ओवर डालने आए पोलार्ड ने मनीष (22) को कैच आउट कराया, जिससे उनके और कप्तान राहुल के बीच 47 गेंदों में 58 रनों की साझेदारी का अंत हो गया. चौथे नंबर पर आए मार्कस स्टोइनिस मैदान पर आए. वहीं, दूसरे छोर पर कप्तान राहुल चौके-छक्कों की बारिश कर रहे थे.

13वें ओवर में सैम्स की गेंद पर स्टोइनिस और 14वें ओवर में पोलार्ड की गेंद पर कुणाल पांडया बिना खाता खोले की कैच आउट हो गए, जिससे लखनऊ ने चार विकेट खोकर 103 रन बनाए. लेकिन 16वें ओवर में मेरेडिथ की गेंद पर दीपक हुड्डा (10) देवाल्ड ब्रेविस को कैच थमा बैठे, जिससे लखनऊ को 121 रनों पर पांचवां झटका लगा. आखिरी के कुछ ओवरों में सातवें स्थान पर आए आयुष बदोनी ने कप्तान राहुल का साथ दिया.

20वें ओवर में मेरेडिथ की पहली गेंद पर छक्का मारकर कप्तान राहुल ने 61 गेंदों में सीजन का दूसरा शतक जड़ दिया, लेकिन मेरेडिथ ने बदोनी (14) को आउट कर महज 13 रन दिए, जिससे लखनऊ ने 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए. कप्तान राहुल ने 12 चौके और 4 छक्कों की मदद से 62 गेंदों में 103 रन बनाकर नाबाद रहे. अब मुंबई को सीजन की पहली जीत के लिए 169 रन बनाने होंगे.

यह भी पढ़ेंः 

IPL 2022: खराब फॉर्म से गुजर रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली को खूब मिल रहा समर्थन, जानें क्या बोले दिग्गज

IPL: पोलार्ड ने बांधी मुंह पर पट्टी, धोनी सीधे मैदान में घुसे... वे पांच मौके जब अंपायर के फैसलों से जमकर रूठे खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन
IPL 2027 रिटेंशन की डेडलाइन आई सामने, 16 दिसंबर को गोवा में होगी ऑक्शन

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget