एक्सप्लोरर

Lanka Premier League: टीम का मालिक कर रहा था मैच फिक्सिंग, एयरपोर्ट पर पुलिस ने दबोचा

Lanka Premier League: लंका प्रीमियर लीग का 5वां सीजन शुरू होने से पहले बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. एक टीम के मालिक को मैच फिक्सिंग का आरोपी बताया जा रहा है.

Lanka Premier League: लंका प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 1 जुलाई से होगी और यह टूर्नामेंट 21 जुलाई तक चलेगा. इस टूर्नामेंट से पहले ही यह लीग विवादों में घिर गई है. LPL का पांचवां सीजन शुरू होने से पहले दांबुला थंडर्स के मालिक तमीम रहमान को फिक्सिंग के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है. तमीम बांग्लादेशी मूल के व्यक्ति हैं, लेकिन ब्रिटिश नागरिक हैं. खेल मंत्रालय ने खेलों से संबंधित आरोपों की रोकथाम के लिए एक स्पेशल यूनिट तैयार की हुई है, उसी के एक अधिकारी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

कोलंबो की निजी अदालत ने तमीम रहमान को 31 मई तक हिरासत में भेजा है. अदालत के आदेश के बाद रहमान को भंडारनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पुलिस ने हिरासत में लिया है, मगर अभी तक यह स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है कि आखिर उनके खिलाफ क्या चार्जशीट तैयार की गई है. रहमान पर सट्टा लगाने और मैच फिक्सिंग के आरोपों की जांच चल रही है. यह भी खबर सामने आई है कि तमीम रहमान की गिरफ्तारी के बाद LPL ने दांबुला थंडर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया है.

दो भारतीय नागरिकों पर भी गिरी गाज

इससे पहले आपको याद दिला दें कि एक श्रीलंकाई कोर्ट ने दो भारतीय नागरिकों, योनी पटेल और पी आकाश को अपना पासपोर्ट जमा करने का आदेश दिया था. उन्हें कोलंबो में लीजेंड्स क्रिकेट लीग के दौरान मैच फिक्सिंग करते पाया गया था. बता दें कि पटेल लीजेंड्स लीग क्रिकेट में एक टीम के मालिक हैं. पटेल और आकाश अभी जमानत पर बाहर हैं और उन्होंने 8 मार्च और 19 मार्च को हुए मैचों में फिक्सिंग की थी.

मथीशा पथिराना बने LPL के सबसे महंगे खिलाड़ी

लंका प्रीमियर लीग एक तरफ मैच फिक्सिंग के कारण चर्चाओं में है. दूसरी ओर 2024 के ऑक्शन में मथीशा पथिराना हाल ही में LPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. उन्हें पिछले सीजन के बाद कोलंबो स्ट्राइकर्स ने रिलीज कर दिया था, लेकिन अब राइट टू मैच नियम के तहत स्ट्राइकर्स ने पथिराना को यूएस करेंसी अनुसार 1,20,000 डॉलर में खरीदा है. भारतीय करेंसी में यह रकम करीब 99 लाख 90 हजार है.

यह भी पढ़ें:

RCB VS RR मैच में फिक्सिंग? OUT थे दिनेश कार्तिक, लेकिन तीसरे अंपायर ने...

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget