एक्सप्लोरर

IPL 2021: कुमार संगाकारा ने बल्लेबाजों को निशाने पर लिया, कहा- लापरवाह रवैये की वजह से मिली हार

DC Vs RR: राजस्थान रॉयल्स की बॉलिंग दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेहद शानदार रही. लेकिन बल्लेबाजों की वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा.

DC Vs RR: राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 33 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद टीम के क्रिकेट डायरेक्टर कुमार संगाकारा ने बल्लेबाजों को निशाने पर लिया है. संगाकारा का मानना है कि बल्लेबाजों के लापरवाह रवैये की वजह से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टीम को हार मिली.

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए राजस्थान ने दिल्ली को छह विकेट पर 154 के छोटे स्कोर तक सीमित कर दिया. बल्लेबाज इस स्थिति का फायदा उठाने में कामयाब नहीं हुए. राजस्थान रॉयल्स 10.2 ओवर में 4 विकेट पर 48 रन बनाने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर सिर्फ 121 रन ही बना सकी.

संगाकारा ने कहा, ''दिल्ली कैपिटल्स को 154 रन पर रोकना शानदार था, हमें बल्लेबाजी में शुरुआती 10 ओवरों में लापरवाही नहीं करने की जरूरत थी. दुर्भाग्य से दिल्ली ने हमारे खिलाफ चतुराई से गेंदबाजी की और उन्हें जवाब देने में विफल रहे''

संजू को नहीं मिला किसी का साथ

संगाकारा हालांकि मिडिल ऑर्डर को लेकर परेशान नहीं हैं. उन्होंने कहा, ''मैं निचले मध्यक्रम के बारे में ज्यादा चिंता नहीं करूंगा. उन्होंने हमें आईपीएल के पहले चरण मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है. मुझे यकीन है, जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे, वे लय में आएंगे.''

कप्तान संजू सैमसन ने 53 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेली लेकिन उन्हें दूसरे छोर से समर्थन नहीं मिला. संगकारा ने कहा, ''हमारे पास जैसी बल्लेबाजी है उससे 154 रन के लक्ष्य को हासिल किया जाना चाहिये थे. हम आज के दिन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके.''

राजस्थान रॉयल्स ने अब तक खेले गए 9 में से पांच मैचों में जीत दर्ज की है. राजस्थान को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बाकी बचे पांच मैचों में से चार में जीत दर्ज करने की जरूरत है.

IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान विलियमसन बेहद निराश, कहा- हमने हार से कोई सबक नहीं लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget