एक्सप्लोरर

LSG vs DC: दिल्ली को बड़े अंतर से मात देने के बाद क्या बोले लखनऊ के कप्तान केएल राहुल?

IPL 2023 के तीसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्कर थी. यहां लखनऊ ने एकतरफा बाज़ी मार ली.

KL Rahul on LSG Win: IPL 2023 में शनिवार (एक अप्रैल) रात को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को बड़े अंतर से जीत हासिल हुई. लखनऊ की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज बल्लेबाज काइल मेयर्स की ताबड़तोड़ 73 रन की पारी की बदौलत 193 रन का विशाल स्कोर बनाया और बाद में मार्क वूड की लाजवाब गेंदबाजी (14/5) के सहारे दिल्ली को महज 143 रन पर रोक दिया. इस दमदार जीत के बाद LSG के कप्तान केएल राहुल ने अपने इन दोनों खिलाड़ियों की जमकर सराहना की.

'हमने 25 से 30 रन ज्यादा बनाए'
मैच के बाद केएल राहुल ने पहले अपने बल्लेबाजों की तारीफ में कहा, 'पिच के बारे में हम ज्यादा कुछ पता नहीं था. मुझे लगता है कि हम इस पिच पर जितना स्कोर होना चाहिए था, उससे 25-30 रन ज्यादा बना गए थे. काइल मेयर्स ने जिस अंदाज में बैटिंग की और फिर बाकी बल्लेबाजों ने जिस नजरिए के साथ स्पिनर्स पर अटैक किया, उसी की बदौलत इस अच्छे स्कोर पर पहुंचा जा सका.'

'लगा था बाद में बल्लेबाजों को मदद मिलेगी लेकिन...'
केएल राहुल ने इसके बाद अपनी टीम की गेंदबाजी को भी सराहा. उन्होंने कहा, 'मैदान पर औस थी और मुझे लगा था पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतर होती जाएगी लेकिन हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. यह दिन मार्क वूड का था. उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की, वैसी गेंदबाजी करने का सपना हर तेज गेंदबाज का होता है. जब कोई खिलाड़ी इस तरह की लय में होता है और ऐसी परफॉर्मेंस देता है तो टीम के लिए अच्छे नतीजे आते हैं.'

केएल राहुल ने यह भी कहा कि यह एक महत्वपूर्ण जीत थी. हम यहां से आत्मविश्वास लेकर आगे बढ़ेंगे. टी20 क्रिकेट ऐसा है जिसमें हर दिन आपको नए सिरे से जुटना होता है.

यह भी पढ़ें...

SRH vs RR: ऐसी हो सकती है हैदराबाद और राजस्थान की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
हार्दिक पांड्या के लिए 2 खिलाड़ी और 10 करोड़ देने को तैयार CSK, ट्रेड डील पर नया अपडेट
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में पैसों के हेर-फेर का मामला, 16 साल बाद ललित मोदी मामले में सामने आए अपडेट से सब हैरान
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget