एक्सप्लोरर

शुभमन गिल के लिए आसान नहीं..., रिकी पोंटिंग ने बताई BCCI की गलती; याद दिलाया सिडनी टेस्ट

BCCI ने शुभमन गिल को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का कप्तान नियुक्त किया है. अब शुभमन गिल पर रिकी पोंटिंग ने बड़ा बयान दिया है.

Ricky Ponting on Shubman Gill: 20 जून से भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. BCCI ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है. भारतीय बोर्ड ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का कप्तान नियुक्त किया है. अब शुभमन गिल पर रिकी पोंटिंग ने बड़ा बयान दिया है. 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और कप्तान व आईपीएल में पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग का मानना है कि शुभमन गिल को अपनी टेस्ट बल्लेबाजी पर काम करना होगा. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड दौरे पर कप्तानी की अतिरिक्त जिम्मेदारी के बीच उसे बल्लेबाजी क्रम में चौथे नंबर पर उतरना चाहिये. 

विराट कोहली के संन्यास के बाद भारत के लिये चौथे नंबर पर बल्लेबाजी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. पोंटिंग ने कहा कि कप्तानी के शुरूआती दौर में गिल इस क्रम पर उतर सकते हैं. पोंटिंग ने आईपीएल के दौरान पीटीआई से बातचीत में कहा, "शुभमन गिल का सफेद गेंद के प्रारूप में फॉर्म जबरदस्त है. उसे टेस्ट बल्लेबाजी में कुछ काम करना होगा. अगर आप नये कप्तान हैं तो यह आसान नहीं होता. नये कप्तान के लिये अपनी बल्लेबाजी को लेकर सोचना आसान नहीं होता."

उन्होंने कहा कि भारत ने गिल को कप्तान बनाकर सही फैसला लिया है. दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान पोंटिंग ने कहा कि गिल लंबे समय तक कप्तानी करेंगे. उन्होंने कहा, "पिछले सत्र में जब रोहित ने सिडनी टेस्ट नहीं खेलने का फैसला किया तो मेरी नजर में गिल कप्तान हो सकते थे. बुमराह की फिटनेस को लेकर आशंका थी और उस मैच के दौरान ही वह चोटिल हो गए थे."

पोंटिंग ने यह भी कहा कि गिल को टेस्ट मैच बल्लेबाजी के मानसिक पहलू पर काम करना होगा. उन्होंने कहा, "ऐसे महान टेस्ट बल्लेबाज भी हुए हैं जिनकी रक्षात्मक तकनीक उतनी अच्छी नहीं थी. वीरेंद्र सहवाग इसका अच्छा उदाहरण हैं, लेकिन अगर आपका अपने स्ट्रोक्स पर नियंत्रण है तो रक्षात्मक तकनीक के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. खेल के मानसिक पहलू पर काम करना होगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget