एक्सप्लोरर

संजू सैमसन ने खोला अपनी कामयाबी का राज, बताया कैसे लॉकडाउन में बने पावर हिटर

संजू सैमसन ने सीएसके के खिलाफ 72 रन की पारी में 9 छक्के जड़े. स्टार खिलाड़ी ने अपनी कामयाबी का राज खोलते हुए बताया है कि वह कैसे पावर हिटर बने हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की जीत में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अहम भूमिका निभाई. सैमसन ने 32 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली जिसमें नौ छक्के और सिर्फ एक चौका शामिल रहा. सैमसन को अपनी इस बेहद ही खास पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया. सैमसन ने बताया कि उन्होंने हाल के महीनों में अपनी पावर हिंटिंग पर कड़ी मेहनत की है.

राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए थे. चेन्नई 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी. इस तरह से राजस्थान रॉयल्स 16 रन से जीत दर्ज कर अपने सफर का आगाज जीत के साथ करने में कामयाब रही.

सैमसन ने कहा, "मेरा गेम प्लान क्रीज पर खड़े रहकर ही शॉट मारना था. अगर गेंद मेरे एरिया में होगी तो मैं हिट करने के लिए जाउंगा, गेंद अगर आपके एरिया में पड़ती है तो उसे मारने की इच्छा रखना जरूरी है."

लॉकडाउन के 5 महीनों में संजू ने अपना पूरा ध्यान पावर हिटिंग को मजबूत करने में लगाया. उन्होंने कहा, "मैंने अपनी फिटनेस, डाइट और ट्रेनिंग पर काफी काम किया क्योंकि मेरा खेल पावर हिटिंग का है. इन पांच महीनों में मेरे पास इस पर काम करने का समय था. मुझे लगता है कि मैंने अपनी ताकत को बढ़ाया है."

सैमसन एक विकेटकीपर भी हैं और उन्होंने चेन्नई के खिलाफ दो अच्छे कैच भी पकड़े. राजस्थान के पास रोबिन उथप्पा और जोस बटलर के रूप में विकेटकीपिंग के दो विकल्प और मौजूद हैं. बटलर हालांकि अभी टीम से जुड़े नहीं हैं. सैमसन ने कहा, "हर कोई विकटकीपिंग करना पसंद करता है, कोई भी मैदान पर भागना पसंद नहीं करता, लेकिन यह कोच पर निर्भर है."

बता दें कि संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं. बुधवार को खेले गए मैच में संजू एक विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे. लेकिन टीम में जोस बटलर और बेन स्टोक्स की वापसी के बाद उनकी भूमिका में बदलाव भी देखने को मिल सकता है.

IPL 2020: जानिए कैसे चैन्नई के Lungi Ngidi ने 2 गेंद में लुटाए 27 रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
IPL 2027 में खेलेंगे एमएस धोनी? खुद दिया जवाब, जानें क्या कहा
कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान
कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
गांगुली-युवराज के बाद अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स में शामिल, IPL 2027 के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget