एक्सप्लोरर

IPL 2020: जानिए कैसे चैन्नई के Lungi Ngidi ने 2 गेंद में लुटाए 27 रन

IPL 2020: एंगीडी ने राजस्थान रॉयल्स की पारी का 20वां ओवर डाला था. एंगीडी के नाम आईपीएल में बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है.

बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैदान पर रनों और छक्कों की बारिश देखने को मिली. राजस्थान रॉयल्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कड़ी टक्कर देते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना दिए. लेकिन मैच में चेन्नई की हार की सबसे बड़ी वजह एंगीडी बने जिन्होंने अपने आखिरी ओवर की सिर्फ दो गेंद में ही 27 रन लुटा दिए थे.

19 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाने वाली राजस्थान रॉयल्स के लिए एक वक्त 200 रन पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था. धोनी ने 3 ओवर में 25 रन खर्च करने वाले एंगीडी पर भरोसा जताया और उन्हें आखिरी ओवर करने के लिए दिया.

एंगीडी की पहली गेंद पर आर्चर ने सिक्स जड़ दिया. एंगीडी की दूसरी गेंद पर भी आर्चर ने सिक्स मारा. एंगीडी की तीसरी गेंद नोबॉल थी उस पर आर्चर ने सिक्स लगा दिया. एंगीडी की चौथी गेंद भी नोबॉल थी और उस पर आर्चर ने छक्का लगाया. इसके बाद एंगीडी ने वाइड गेंद फेंक दी. इस तरह से एंगीडी की दो गेंदों पर राजस्थान रॉयल्स को 27 रन बना लिए.

एंगीडी ने अगली चार गेंदों पर तीन रन दिए. इस तरह से एंगीडी के आखिरी ओवर में 30 रन आए.

आखिरी ओवर में दिए सबसे ज्यादा रन

एंगीडी के नाम आईपीएल मैच की पारी के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. एंगीडी ने अशोक डिंडा की बराबरी की, जिन्होंने 2017 में पारी के 20वें ओर में 30 रन दिए थे. इन दोनों के अलावा जॉर्डन इसी सीजन में 20वें ओवर में 30 रन खर्च कर चुके हैं.

IPL 2020: सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने पर धोनी ने तोड़ी चुप्पी, क्वारंटीन से हुए नुकसान के बारे में बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
IPL के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिकेट लीग कौनसी है?
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच
प्रीति जिंटा को डेट करने पर आई ब्रेट ली की प्रतिक्रिया, बताया क्या है सच

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget